मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

फरीदाबाद-बदरपुर फ्लाईओवर टोल बढ़ा! रोजाना दिल्ली जाने वाले यात्रियों की जेब होगी भारी, जानिए नए रेट्स

Written by: सुनील कुमार

Published:

1 सितंबर से फरीदाबाद के नेशनल हाईवे पर बदरपुर बॉर्डर के फ्लाईओवर से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को टोल के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। सराय ख्वाजा टोल पर छोटे वाहन…


फरीदाबाद-बदरपुर फ्लाईओवर टोल बढ़ा! रोजाना दिल्ली जाने वाले यात्रियों की जेब होगी भारी, जानिए नए रेट्स
फरीदाबाद-बदरपुर फ्लाईओवर टोल बढ़ा! रोजाना दिल्ली जाने वाले यात्रियों की जेब होगी भारी, जानिए नए रेट्स
Google News Follow us on Google

1 सितंबर से फरीदाबाद के नेशनल हाईवे पर बदरपुर बॉर्डर के फ्लाईओवर से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को टोल के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। सराय ख्वाजा टोल पर छोटे वाहन छोड़कर बाकी सभी वाहनों को नए रेट के अनुसार शुल्क देना पड़ेगा।

Advertisement

कार और छोटे वाहनों को सिंगल यात्रा पर थोड़ी राहत दी गई है, लेकिन मल्टीपल यात्रा करने पर उन्हें अब 2 रुपये अतिरिक्त देना होगा। जिन वाहनों के पास ₹3000 वाला पास है, उन पर यह नया चार्ज लागू नहीं होगा।

हल्के कमर्शियल वाहन और भारी वाहनों के लिए भी सिंगल और मल्टीपल यात्रा के रेट बढ़ा दिए गए हैं। अब घरेलू कार और छोटे वाहन सिंगल यात्रा पर ₹53 देंगे। पहले यह ₹52 था। इसके अलावा मंथली पास पर भी ₹16 का इज़ाफ़ा किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

लाइट कमर्शियल वाहनों के लिए सिंगल यात्रा पर 1 रुपये, मल्टीपल यात्रा पर 2 रुपये और मंथली पास पर 23 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब इन वाहन चालकों को मासिक पास के लिए ₹1590 देना होगा, पहले यह ₹1567 था। सिंगल यात्रा पर अब ₹53 और मल्टीपल यात्रा पर ₹80 देना होगा।

भारी वाहनों को भी सिंगल यात्रा पर 2 रुपये और मासिक पास पर 48 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। नई टोल दरों का सबसे ज्यादा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा, जो दिल्ली और नोएडा की तरफ रोजाना या अक्सर आते-जाते हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp