
रेवाड़ी: हरियाणा में इलेवन पावर को दिए गए लाइसेंस के विरोध में रेवाड़ी सहित पूरे हरियाणा में बिजली कर्मी आज से तीन दिन हडताल है। ऐसे में अगर पावर कटा या कोई गडबडी हुई तो उपभोक्ताओं को पावर का सामना करना पडेगा। बता दे कि हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं अधिकारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को रेवाड़ी सिटी सब डिवीजन-1 और 2 के बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस मौके पर कर्मचारियों इलेवन पावर को दिए गए लाइसेंस की प्रतियां जलाई ओर नारेबाजी भी की।
वक्ताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे बिजली विभाग के कर्मचारियों के हितों और आम उपभोक्ताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पडेगा। इसी को लेकर 22 अक्तूबर से बिजली कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल: कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार, बिजेंद्र और दिलीप ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान जेई विक्रम यादव, राजेंद्र सैनी, जय सिंह, मंजीत सीए, अजित, मनोज सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार और हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) की मिलीभगत से बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। बिजली विभाग के निजीकरण की कोशिशों का कर्मचारी, अधिकारी, किसान और युवा विरोध कर रहे हैं। वक्ताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे बिजली विभाग के कर्मचारियों के हितों और आम उपभोक्ताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी सेक्टर 4 में डेढ़ करोड से बनाई CC रोड में निकली रोडियां !
22 से 25 तक होगी हडताल:
उन्होंने कहा कि अपनी मांगों और बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में 22 अक्तूबर से बिजली कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। कहा कि हड़ताल के दौरान आमजन को बिजली संबंधी सेवाओं में परेशानी होती है तो इसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और निजीकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को वापस लेने की मांग की।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: ‘Say Yes to Life, No to Drugs’ का दिया संदेश
