
रेवाड़ी (Best E News) हरियाणा के जिला रेवाड़ी में किस कदर विकास हो रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हैं रेवाड़ी के सेक्टर-4 में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही सीसी रोड की एक माह के भीतर ही सड़क से रोड़ी निकले लगी हैं बता दे सडक की पुरानी सड़क खराब होने पर तीन बार मरम्मत कराई गई, लेकिन इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। साफ जाहिर है ठेकेदार ओर अधिकारियों की लापरवाही के चलते कोई काम ठीक ठंग से नहीं किया जा रहा हैं
विधायक ने कसा तंज: घटिया मेटिरियल को लेकर रेवाड़ी ने MLA Laxman yadav ने इसे अधिकारियों की लापरवाही बताई है। सेक्टरवासी जब इस रोड निमार्ण की लापरवाही को लेकर विधायक के पास गए तो कहा कि अधिकारियों ने पीछे के हिस्से में केमिकल लगाने की बात कही थी, लेकिन सड़क अभी खोली भी नहीं गई और रोड़ी निकलने लगी है। उन्होंने सवाल उठाया कि अधिकारी शिकायत पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। विधायक की टिप्पणी के बाद अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में बिजली कर्मी तीन दिन हड़ताल पर, कट लगा तो क्या होगा ?
तीन बार मरम्मत फिर भी वही हाल: रेवाड़ी के सेक्टर-4 की पुरानी सड़क खराब होने पर तीन बार मरम्मत कराई गई, लेकिन ऊपरी परत नहीं टिक सकी। इसके बाद करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नई सीसी रोड का निर्माण शुरू कराया गया। सेक्टर वासियों का आरोप है कि नई सड़क में भी गुणवत्ता और लेवलिंग का ध्यान नहीं रखा जा रहा। सडक को खोलने से पहले ही रोडी निकल रही है।
लाइफ लाईन है यह रोड: सेक्टर चार की ये सडक लाइफ लाईन है। इसे ठीक करने के लिए कई बार बैठके हुई। इसी को लेकर इसे बार बार बनाया जा रहा है। लेकिन सवाल यह है अधिकारियों को मोटा कमीशन के चलते ठेकेदार मेटिरियल सही नही लगा रहा है। मेटिरियल को लेकर कई बार शिकायतें की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: ‘Say Yes to Life, No to Drugs’ का दिया संदेश
