
Best E News: हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह में बिजली सप्लाई का लाइसेंस निजी कंपनी इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को देने के फैसले के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने 22 अक्टूबर से तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। इसे देखते हुए सरकार ने बिजली निगम के 25 अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें तुरंत कार्यस्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
पूर्व गृहमंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने बैठक में क्यों नही आए: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बुधवार दोपहर 3 बजे कर्मचारियों और इंजीनियरों के साझा मंच हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा को बातचीत के लिए बुलाया था। हालांकि, मोर्चे ने कम समय का नोटिस मिलने, कुछ पदाधिकारियों के अस्वस्थ होने और पहले से तय व्यस्तताओं का हवाला देते हुए बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया। इस संबंध में HVPNL के चीफ इंजीनियर को पत्र भी भेजा गया। इतना ही नहींगुरुग्राम-नूंह में बिजली निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व हड़ताल से पहले अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी है तथा HERC के आदेश पर स्टे लेने की तैयारी है।
सीएम आवास पर हुई बैठक: मुख्यमंत्री आवास पर बिजली निगम के एमडी विक्रम यादव, IAS आशिमा बराड़ और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के बीच बैठक हुई। इसके बाद विज ने कहा कि HERC के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 45 दिन का समय है, लेकिन सरकार अगले 5-6 दिनों में ही अपील दायर कर आदेश पर स्टे लेने का प्रयास करेगी।
ये भी पढ़ें:शिव रामलीला में रावण वध की लीला का मंचन, जानिए कल क्या होगा
