बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: बिजली निगम के SDO राहुल और JE जसवंत पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार के चलते बिजली मंत्री विज ने करवाया मामला दर्ज

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आदेश पर बिजली निगम गुहला सब डिवीजन के एसडीओ राहुल यादव और जेई जसवंत सिंह गोदारा के खिलाफ भ्रष्टाचार का…


Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आदेश पर बिजली निगम गुहला सब डिवीजन के एसडीओ राहुल यादव और जेई जसवंत सिंह गोदारा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।Haryana News

Advertisement

जानिए क्या है आरोप: बता दे कि दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने एक पोल्ट्री फार्म संचालक से बिजली कनेक्शन देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए रिश्वत मांगी थी।10 अक्टूबर को कैथल में हुई जिला ग्रीवांस कमेटी की बैठक के दौरान गांव हेमू माजरा निवासी बलविंद्र सिंह ने मंत्री अनिल विज के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।Haryana News

कनेक्शन देने के लिए मांगी थी​ रिश्वत: शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने खेतों में पोल्ट्री फार्म के लिए बिजली कनेक्शन लेना चाहते थे, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इसके बदले रिश्वत की मांग की। बलविंद्र सिंह ने पैसे देने से मना कर दिया और मामले की जानकारी सीधे मंत्री तक पहुंचाई।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मामला संज्ञान में आते ही ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए। निर्देशों के बाद दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।Haryana News

मामला दर्ज: विभागीय सूत्रों के अनुसार, आरोप की पुष्टि होने पर आगे की सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी स्तर पर शिकायत मिलने पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।Haryana News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp