बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी के 71 शिक्षकों को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया सम्मानित

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी: केंद्रीय आर्य युवक परिषद एवं पतंजलि परिवार रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बाल भवन में श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों में…


रेवाड़ी के 71 शिक्षकों को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया सम्मानित
रेवाड़ी के 71 शिक्षकों को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया सम्मानित
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: केंद्रीय आर्य युवक परिषद एवं पतंजलि परिवार रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बाल भवन में श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 71 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि रहे, जबकि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अध्यक्षता की। डॉ. वंदना पोपली अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

Advertisement

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दी बधाई: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी। कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ उनके व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समर्पण भाव से कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है।आयोजकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना और समाज में शिक्षक के सम्मान को बढ़ावा देना है।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का सम्मान है। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजन में दयानंद आर्य, जिला अध्यक्ष भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं केंद्रीय आर्य युवक परिषद रेवाड़ी, महामंत्री श्याम सुंदर, आर्य समाज जाडरा के प्रधान रोशन लाल आर्य, प्रीतम सिंह भरपूर, अशोक आर्य, सुनीता आर्या, सुमित्रा, मौसमी और नीलम सहित आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान रहा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी: आज केवल इस किसानों का लिया जाएगा बाजरा, यहां पढें गांवों के नाम

ये रहे मौजूद: इस मौके पर पतंजलि के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल योगी, सह प्रदेश अध्यक्ष विनोद सोनी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया तथा जिले के पांचों ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:IGU Rewari की ओर से शूटिंग चैंपियनशिप में चयन के लिए ट्रायल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp