Sunday, 4 October 2026

फरीदाबाद की जेल से तीन कैदी फरार, पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित बाल सुधार गृह से शनिवार शाम तीन बाल बंदी फरार हो गए। तीनों करीब 15 से 17 साल के बीच है तथा भागने वाले नूंह, हिसार व गुरुग्राम के…


फरीदाबाद की जेल से तीन कैदी फरार, पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल ?
फरीदाबाद की जेल से तीन कैदी फरार, पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल ?
Google News Follow us on Google

फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित बाल सुधार गृह से शनिवार शाम तीन बाल बंदी फरार हो गए। तीनों करीब 15 से 17 साल के बीच है तथा भागने वाले नूंह, हिसार व गुरुग्राम के रहने वाले हैं। तीनों गंभीर आपराधिक मामलों में बाल सुधार गृह में बंद थे। एक साथ तीन बाल बंदियों के फरार होने के बाद सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement

जगला काट कर तीन कैदी फरार: जैसे ही पुलिस को यह सूचना मिली तो सुधार गृह में अफरा तफरी मच गई। सुधार गृह की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, बाल बंदियों ने बाथरूम में लगे जंगले को काटकर बाहर निकलने का रास्ता बनाया। बताया गया है कि जंग लगने के कारण जंगला पहले से कमजोर और गल चुका था। इसके चलते उसमें लगे सरिए आसानी से मुड़ गए और बाल बंदी वहां से निकल गए। शनिवार शाम तीनों एक-एक कर सुधार गृह से बाहर निकल गए।

गिनती हुई तो चला पता: कैदी कब भाग गए इसका प्रबंधन केा भनक तक नही लगी। रात के समय जब बाल बंदियों की गिनती की गई तो तीनों के गायब होने का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने बाल सुधार गृह से फरार होने के मामले में भी केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंमठ से शिव मंदिर तक निकली कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

 

पहले भी हो चुके है ऐसे मामले: सुधार घर से भागने का यह कोई पहला केस नही है। इससे पहले यहां कैदी भाग चुके है। बताया जा रहा है कि इस बाल सुधार गृह से पहले भी बाल बंदियों के फरार होने के मामले सामने आ चुके हैं। अब सवाल यह है पहले भी कैदीयो के भागने के ​बावजूद प्रबधन ने इसे सिरीयस नहीं लिया।

ये भी पढ़ेंIGU के योग विभाग के छात्र योगेश का NIA में क्लर्क पद पर चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper