
रेवाड़ी: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
6 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित: उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाताओं से प्राप्त दावों और आपत्तियों का नियमानुसार निपटारा 28 अक्तूबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 6 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित समय-सारणी का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें।
ये भी पढ़ेंमठ से शिव मंदिर तक निकली कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
