बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Lado Laxmi Yojana में 2100 रुपये पाने का आसान तरीका, सिर्फ ये दस्तावेज करें तैयार

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Lado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार 25 सितंबर से महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू करने जा रही है। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने…


Haryana Lado Laxmi Yojana में 2100 रुपये पाने का आसान तरीका, सिर्फ ये दस्तावेज करें तैयार
Haryana Lado Laxmi Yojana में 2100 रुपये पाने का आसान तरीका, सिर्फ ये दस्तावेज करें तैयार
Google News Follow us on Google

Haryana Lado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार 25 सितंबर से महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू करने जा रही है। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 सीधे उनके बैंक खातों में दिए जाएंगे। यह योजना भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में शामिल थी और अब इसे पहले चरण में लागू किया जा रहा है।

Advertisement

योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनकी पारिवारिक आय ₹1 लाख या उससे कम है। इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज और शर्तें पूरी करनी होंगी। सबसे पहले महिलाओं को अपने परिवार का पहचान पत्र (PPP) तैयार करना होगा। इसमें परिवार की पूरी जानकारी और सालाना आय दर्ज होती है। यह CSC सेंटर, PPP ऑपरेटर या सरल केंद्र से बनवाया जा सकता है।

दूसरा जरूरी दस्तावेज है आय प्रमाण पत्र। इसमें परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख या उससे कम होना जरूरी है। वर्तमान वित्त वर्ष का आय प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। इसे सरल पोर्टल पर PPN (परिवार पहचान नंबर) के माध्यम से अप्लाई किया जा सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

योजना का लाभ सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बैंक खाते में आएगा। इसलिए आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर जरूरी है। इसके अलावा निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, शादी का सर्टिफिकेट, हरियाणा से 10वीं पास की मार्कशीट, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो भी आवश्यक हैं।

सरकार जल्द ही मोबाइल ऐप और वेबसाइट लॉन्च करेगी। इन माध्यमों से महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। आवेदन शुरू होते ही लाभार्थियों को सूचित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp