बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: दिवंगत IPS अजीत भाटोटिया के नाम से जाना जाएगा अब डूंगरवास का स्कूल

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: गांव डूंगरवास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का नामकरण श्री अजीत सिंह भाटोटिया पूर्व डीजीपी हरियाणा माध्यमिक विद्यालय किए जाने का उद्घाटन रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भारी संख्या में लोगों…


गांव डूंगरवास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का नामकरण श्री अजीत सिंह भाटोटिया पूर्व डीजीपी हरियाणा माध्यमिक विद्यालय किए जाने का उद्घाटन रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी में किया।
गांव डूंगरवास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का नामकरण श्री अजीत सिंह भाटोटिया पूर्व डीजीपी हरियाणा माध्यमिक विद्यालय किए जाने का उद्घाटन रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी में किया।
Google News Follow us on Google

Haryana News: गांव डूंगरवास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का नामकरण श्री अजीत सिंह भाटोटिया पूर्व डीजीपी हरियाणा माध्यमिक विद्यालय किए जाने का उद्घाटन रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी में किया।Haryana News

Advertisement

समारोह में पहुंचने पर स्कूल स्टॉफ तथा भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का स्वागत किया। इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि गांव डूंगरवास से चलकर हरियाणा के डीजीपी तक का सफर तय करने वाले स्व. अजीत सिंह भाटोटिया पर गांव ही नहीं अपितु अपितु प्रत्येक क्षेत्रवासी गर्व महसूस करता है। स्व. अजीत सिंह भाटोटिया ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी की एक मिशाल पेश की तथा अपने पद की गरिमा व प्रतिष्ठा के अनुरूप कार्य कर पुलिस विभाग के लिए सराहनीय कार्य किया।Haryana News

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार पूर्व सैनिकों, जवानों व विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले पुलिसकर्मियों को पूरा मान-सम्मान प्रदान कर रही है। पूर्व डीजीपी के नाम से स्कूल के नामकरण की मांग उनके समक्ष भी आई थी, जिसे उन्होंने सरकार से प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उनके सम्मान में जो भी कार्य किया जाए, उतना कम है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

उन्होंने समारोह में पहुंचे भारी संख्या में गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना भेदभाव पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्य करा रही है। रेवाड़ी में भी पिछले एक वर्ष के दौरान रिकार्ड कार्य कराए जा रहे हैं।Haryana News

इस अवसर पर कर्नल केपी यादव, कर्नल एमएल यादव, मेजर टीसी राव, सविता भाटोटिया, संदीप भाटोटिया, कृष्ण कुमार चेयरमैन, हिमांशु पालीवाल जिला महामंत्री, अरविन्द यादव, दीपक मंगला वाईस चेयरमैन, सुनील ग्रोवर, नवीन मीरपुर मण्डल अध्यक्ष, विपिन कुमार सरपंच, कँवर सिंह खोला, मास्टर बिरेंद्र, रविशंकर भाटोटिया, राकेश कुमार पूर्व आईजी सीआरपीएफ, अनिल कुमार, इंद्रपाल, शमशेर, हवा सिंह दायमा, संदीप हल्लू, हवा सिंह दायमा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp