मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana CM नायब सैनी के चलते रेवाड़ी में ये रूट रहेगा डायर्वट

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana CM : आगामी 15 जून 2025 को मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी के रेवाड़ी आगमन को लेकर जिला पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह अलर्ट हो गई है,और सुरक्षा…


सीएम आवागमन को लेकर एसपी रेवाडी ने थाना प्रभारियों की बैठक समीक्षा की
सीएम आवागमन को लेकर एसपी रेवाडी ने थाना प्रभारियों की बैठक समीक्षा की
Google News Follow us on Google

Haryana CM : आगामी 15 जून 2025 को मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी के रेवाड़ी आगमन को लेकर जिला पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह अलर्ट हो गई है,और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। इतना ही नहीं सीएम आवागमन को लेकर एसपी ने थाना प्रभारियों की बैठक समीक्षा की।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवनिर्मित जेल परिसर का उद्घाटन करने के साथ ही राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में धन्यवाद रैली-उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिला लघु सचिवालय रेवाड़ी के सभागार में सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा उपरांत आवश्यक दिशा निर्देश दिए।Haryana CM

चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान रहेगे: एसपी रेवाड़ी ने बताया कि एक हजार ज्यादा की संख्या में पुलिस जवान एवं अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे तथा सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लिया जाए तथा असामाजिक व संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी जाए तथा कानून से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाए ।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

ये रहेगा डायर्वट: 15 जून को कार्यक्रम के दौरान धारूहेड़ा चुंगी से दिल्ली रोड एनएच-352 फ्लाईओवर चौक तक व राव अभयसिंह चौक से प्रजापति चौक तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

धारूहेड़ा से रेवाड़ी की ओर आने वाले वाहन दिल्ली रोड से एनएच-352 फ्लाईओवर से रामगढ़ फ्लाईओवर के नीचे से प्रजापति चौक आने के बाद आजाद चौक के रास्ते शहर में प्रवेश कर सकेंगे। समारोह में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग की ओर से प्रजापति चौक के पास नए बस स्टैंड की जमीन व भाजपा कार्यालय के पास खाली जमीन पर वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

वाहनों की पार्किंग होगी अलग: एसपी ने कहा कि सुरक्षा के मद्धेनजर सादे कपड़ों में भी भारी पुलिस बल तैनात रहेगा तथा प्रत्येक व्यक्ति पर बारीकी से नजर रखी जाएगी । पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक थाना प्रभारी सहित सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रैली के दौरान बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से समुचित व्यवस्था होनी चाहिए ।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसके अलावा मुख्यमंत्री जिस रूट से होकर गुजरेंगे वहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों से कहा कि ड्यूटी के दौरान पूरी सावधानी व सतर्कता बरतें और असामाजिक तत्वों पर पूरी निगरानी बनाए रखें । जिला पुलिस तथा बाहर से आए हुए सभी पुलिस अधिकारियों को उनकी ड्यूटी के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत करवाया गया ।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से किसी प्रकार की चूक बर्दाशत नही की जाएगी । उन्होंने ड्यूटी पर तैनात होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि चप्पे-चप्पे की जांच करें और असमाजिक व संदिग्ध किस्म के लोगों पर पूरी तरह निगरानी बनाए रखें । पुलिस प्रशासन की तरफ से आमजन से भी आग्रह किया गया है कि माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन व स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें ।

शहर में लगाए जाएंगे नाके : पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के आगमन पर यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिए शहर के विभिन्न मार्गों पर पुलिस के नाके लगाए जाएगे तथा चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी वीआईपी की निगरानी व सुरक्षा के लिए तैनात रहेगे।

आमजन से पुलिस प्रशासन की अपील – पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि 15 जून को बिना किसी इमरजेंसी के भारी वाहन लेकर शहर में प्रवेश न करें,इसके अलावा अन्य वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। वाहन मालिक अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा न करें तथा पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग में खड़ा करें। नाकों या पार्किंग पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करके पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।Haryana CM

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp