मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा में DTP की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र

Written by: PK Chauhan

Published:

• पाशर्वनाथ सिटी के पीछे 3 एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग व निर्माण ध्वस्त• 4 डीपीसी, 2 चारदीवारियां और कच्ची सड़कें तोड़ी गईं• प्रशासन की सख्ती – बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने…


DTP takes big action in Dharuhera, bulldozers run on illegal colonies
DTP takes big action in Dharuhera, bulldozers run on illegal colonies
Google News Follow us on Google

• पाशर्वनाथ सिटी के पीछे 3 एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग व निर्माण ध्वस्त
• 4 डीपीसी, 2 चारदीवारियां और कच्ची सड़कें तोड़ी गईं
• प्रशासन की सख्ती – बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने वालों पर होगी कार्रवाई
• आमजन से अपील – प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता जांचें

Advertisement

धारूहेड़ा: जिला नगर योजनाकार (DTP) रेवाड़ी की टीम ने वीरवार को भारी पुलिस बल के साथ हाईवे पर पाशर्वनाथ सिटी के पीछे अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 3 एकड़ भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग और निर्माण कार्य को तोड़ गिराया गया। कार्रवाई में 4 डीपीसी, 2 चारदीवारियां और अन्य निर्माण कार्य पूरी तरह हटा दिए गए।

जिला नगर योजनाकार मंदीप ने जानकारी दी कि पाशर्वनाथ सिटी के पास लगभग 4 एकड़ भूमि पर विकसित हो रही एक और कॉलोनी में चारदीवारियां और कच्ची सड़कें बनाई जा रही थीं, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

उन्होंने कहा कि सरकार की स्वीकृति के बिना कोई भी कॉलोनी विकसित नहीं की जा सकती। कुछ लोग अवैध प्लॉटिंग करके भोले-भाले लोगों को धोखा देते हैं, जिससे बाद में खरीदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है।

डीटीपी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में निवेश या प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की पुष्टि अवश्य करें। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp