धारूहेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को धारूहेड़ा नगर पालिका में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर नागरिकों को सरकारी सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और उनकी पात्रता के बारे में जानकारी दी गई।

धारूहेड़ा में सेवा सेतु कैंप आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी एवं एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित किया गया। इसमें पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया समझाई गई और पंजीकरण भी किए गए, ताकि लोग आसानी से योजनाओं का लाभ उठा सकें।
एडीसी ने बताया कि शिविर में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, स्वरोजगार, कौशल विकास और ऋण सुविधा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध करवाना रहा।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, आठ अवैध जुगाड़ वाहन जब्त
