शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

मुकेश हत्याकांड पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, यहां जानिए क्यों की थी हत्या

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)। गांव खोल में पुरानी रंजिश के चलते मुकेश हत्याकांड  के मामले में खोल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों…


मुकेश हत्याकांड पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, यहां जानिए क्यों की थी हत्या
मुकेश हत्याकांड पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, यहां जानिए क्यों की थी हत्या
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)। गांव खोल में पुरानी रंजिश के चलते मुकेश हत्याकांड  के मामले में खोल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव खोल निवासी हिमांशु उर्फ हिल्लू और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों को वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

रेवाड़ी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपिका अग्रवाल, आईपीएस ने वीरवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गांव खोल निवासी नितिन ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 13 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उसकी बड़ी बहन साक्षी का फोन आया। उसने बताया कि उनके पिता मुकेश के साथ मारपीट हुई है और वह घायल हैं। नितिन तुरंत गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां से गंभीर हालत के कारण मुकेश को ट्रॉमा सेंटर रेवाड़ी रेफर कर दिया गया।

वहां मुकेश ने बताया कि गांव के हिमांशु उर्फ हिल्लू और राहुल ने पुरानी रंजिश के चलते उसके और बीरसिंह के साथ लाठियों से मारपीट की थी। इसके बाद मुकेश की हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में हिमांशु उर्फ हिल्लू ने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर करीब तीन बजे मुकेश और वीर सिंह पशुओं के मकान में बैठे थे। वहां किसी बात को लेकर उनके बीच बहस और झगड़ा हुआ था। इसके बाद हिमांशु वहां से चला गया। आरोप है कि शाम करीब सात बजे वह राहुल को साथ लेकर गांव की चौपाल में पहुंचा। दोनों के पास लाठियां थीं और उन्होंने मुकेश व वीर सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान मुकेश को गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण उसकी मौत हो गई।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, आठ अवैध जुगाड़ वाहन जब्त

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपिका अग्रवाल ने कहा कि हिंसक वारदातों में शामिल आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि वारदात में इस्तेमाल लाठियों और अन्य साक्ष्यों की बरामदगी की जा सके। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ेंSIR-2026 को लेकर DC अभिषेक मीणा ने ली बैठक: इस दिन जारी होगी अंतिम सूची

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp