शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, आठ अवैध जुगाड़ वाहन जब्त

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News) जिले में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर आठ जुगाड़ वाहनों को जब्त किया है। इन वाहनों को पुरानी…


रेवाड़ी में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, आठ अवैध जुगाड़ वाहन जब्त
रेवाड़ी में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, आठ अवैध जुगाड़ वाहन जब्त
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News) जिले में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर आठ जुगाड़ वाहनों को जब्त किया है। इन वाहनों को पुरानी बाइकों में बदलाव करके तीन पहिया ट्रॉली के रूप में तैयार किया गया था। पुलिस के अनुसार, वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं थी और चालकों के पास इनके वैध दस्तावेज भी नहीं मिले।

Advertisement

नही पकडे गए असली​ खिलाडी: कसौला चौक पर चार दिन पहले एक शो रूम मे चोरी हुई थी। चोरी करने वाले आरोपी एक जुगाड से शोम तक आए थे। उनकी फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई। रेवाड़ी पुलिस ने आज भले ही 8 बाइक को जब्त कर लिया हो लेकिन चोर गिरोह के उस जुगाड को अभी नहीं पकड पाए है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ेंSIR-2026 को लेकर DC अभिषेक मीणा ने ली बैठक: इस दिन जारी होगी अंतिम सूची

अखबारों में चालान की पोल खुलने पर जागा विभाग: पुलिस अधीक्षक के आदेशों की पालना करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यह कार्रवाई की। जांच के दौरान सामने आया कि पुरानी बाइकों को काटकर और गैरकानूनी तरीके से मॉडिफाई करके इन जुगाड़ वाहनों को बनाया गया था। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आठों वाहनों को जब्त कर लिया।

जिले में 50 से ज्यादा धूम रहे जुगाड: एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन से अपील की कि दोपहिया या अन्य वाहनों में बदलाव करके जुगाड़ अथवा ट्रॉली बनाकर उनका इस्तेमाल न करें। ऐसे वाहन सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने चाहिए।

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में सेवा सेतु कैंप आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

पुलिस ने पुराने वाहनों के इस्तेमाल को लेकर भी लोगों से नियमों की पालना करने की अपील की। जारी जानकारी के अनुसार, जिले में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध संबंधी नियमों का पालन करने को कहा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना नंबर प्लेट, अस्पष्ट नंबर या नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहनों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालकों को मानक नंबर प्लेट लगाने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस सहित जरूरी दस्तावेज रखने की सलाह दी गई है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp