रेवाड़ी (Best24News): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रेवाड़ी जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR-2026) को मिशन मोड में पूरा किया जा रहा है। इसी सिलसिले में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक मीणा ने वीरवार (15 अक्टूबर 2026) को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की।
बैठक से पूर्व हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए।डीसी अभिषेक मीणा ने एसआईआर से संबंधित सभी मामलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों और दिशा-निर्देशों के आधार पर ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
निपटारे की समय-सीमा: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं से प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 अक्तूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाएगा। दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 6 नवंबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन (Final Publication) किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, आठ अवैध जुगाड़ वाहन जब्त
निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, त्रुटिरहित और पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि जिले का कोई भी पात्र नागरिक (Eligible Voter) वोट देने के अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न रहे। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार, तहसीलदार रमन कुंडू, नायब तहसीलदार (चुनाव) अजय कुमार सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अन्य प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में सेवा सेतु कैंप आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
