मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

मानेसर में बनेगा 7 मंजिला नगर निगम कार्यालय, हर महीने बचेगा 25 लाख रुपये किराया

Written by: सुनील कुमार

Published:

मानेसर (Best E News)  नगर निगम मानेसर का अपना कार्यालय बनाने का रास्ता साफ हो गया है। बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नगर निगम कार्यालय की सात मंजिला…


नगर निगम कार्यालय
नगर निगम कार्यालय
Google News Follow us on Google

मानेसर (Best E News)  नगर निगम मानेसर का अपना कार्यालय बनाने का रास्ता साफ हो गया है। बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नगर निगम कार्यालय की सात मंजिला इमारत बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए सरकार की ओर से शहरी स्थानीय निकाय विभाग को करीब 104 करोड़ 14 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। अब करीब 2.99 एकड़ जमीन नगर निगम के नाम होने का इंतजार है। जमीन मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Advertisement

हर महीने बचेगा 25 लाख किराया: बता दें कि हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआइआइडीसी) की ओर से अगले सप्ताह जमीन नगर निगम के नाम ट्रांसफर किया जाएगा। फिलहाल नगर निगम का कार्यालय किराए की इमारत में चल रहा है, जिसके लिए हर महीने करीब 25 लाख रुपये किराया दिया जा रहा है। नगर निगम के एक्सईएन मंदीप धनखड़ के अनुसार, जमीन मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सुविधाएं: नगर निगम का नया कार्यालय आईएमटी चौक के नजदीक सेक्टर-2 में बनाया जाएगा। इसी क्षेत्र में एचएसआइआइडीसी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मानेसर तहसील, बिजली विभाग का उपमंडल कार्यालय और मानेसर के उपमंडल अधिकारी का कार्यालय भी है। ऐसे में नया कार्यालय बनने के बाद लोगों को अलग-अलग विभागों के काम के लिए अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा। एक ही क्षेत्र में कई सरकारी कार्यालय होने से लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गोकलपुर दोहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई क्राइम ब्रांच

कांफ्रेंस हॉल और पार्किंग की भी होगी व्यवस्था

प्रस्तावित सात मंजिला इमारत में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग कमरे बनाए जाएंगे। इसके साथ कांफ्रेंस हॉल और पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा इसकी लागत का एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया में है। जमीन हस्तांतरण और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अगले दो वर्षों में नगर निगम का अपना कार्यालय तैयार हो सकता है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में शुरू हुई ऑनलाइन भुगतान की सुविधा: अब QR कोड स्कैन कर मरीज दे सकेंगे OPD और लैब जांच का शुल्क

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp