गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Dharuhera Highway accident: तेज रफ्तार कार ट्राले से टकराकर पलटी

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे (NH 48 Dharuhera ) पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क (Accident in Rewari) हादसे में गुरुग्राम के अपना घर में बाउंसर के पद पर कार्यरत युवक की…


धारूहेड़ा हाईवे हादसा: तेज रफ्तार कार ट्राले से टकराकर पलटी
धारूहेड़ा हाईवे हादसा: तेज रफ्तार कार ट्राले से टकराकर पलटी
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे (NH 48 Dharuhera ) पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क (Accident in Rewari) हादसे में गुरुग्राम के अपना घर में बाउंसर के पद पर कार्यरत युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गोल्डन विला के पास हुआ, जहां चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण कार आगे चल रहे ट्राले से टकराकर पलट गई। सूचना मिलने पर थाना धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। Dharuhera Highway accident

Advertisement

थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार रेवाड़ी जिले के गांव कोनसीवास निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार अपने साथी दीपक निवासी लाधूवास के साथ रेवाड़ी से गुरुग्राम जा रहे थे। अमित कुमार गुरुग्राम के अपना घर में बाउंसर के रूप में कार्यरत था। कार को विजय नगर निवासी राहुल चला रहा था।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

रात के समय हाईवे पर कार की गति काफी तेज थी। इसी दौरान गोल्डन विला के निकट कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्राले से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार अमित और दीपक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। Dharuhera Highway accident

घायल ने तोडा दम: बता दे हादसे के तुरंत बाद घायल दीपक ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया।जांच अधिकारी एसआई विपिन कुमार ने बताया कि घायल दीपक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने मृतक अमित कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। Dharuhera Highway accident

 

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp