मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

गोकलपुर दोहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई क्राइम ब्रांच

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी ( Best E News) गांव गोकलपुर के पास हुए दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल और बुड़ाना चौक लेकर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों से वारदात…


रेवाड़ी ( Best E News) गांव गोकलपुर के पास हुए दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल और बुड़ाना चौक लेकर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों से वारदात से जुड़े घटनाक्रम की निशानदेही कराई। इस दौरान आरोपियों को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस तीनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

Advertisement

यह वारदात 21 अगस्त को हुई थी। आरोप है कि गाड़ियों और बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने बाइक पर जा रहे तीन युवकों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। हमले में गांव माढ़ैया कलां निवासी जतिन और गांव निगानियावास निवासी हिमेश की मौत हो गई थी, जबकि गांव बुड़ाना निवासी यशपाल घायल हो गया था। आरोप है कि हमलावरों ने जतिन और हिमेश को थार गाड़ी से भी कुचल दिया था।

बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हुई कहासुनी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, हिमेश के शरीर पर चोट के 18 और जतिन के शरीर पर चोट के 22 निशान मिले थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:मानेसर में बनेगा 7 मंजिला नगर निगम कार्यालय, हर महीने बचेगा 25 लाख रुपये किराया

सात आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें बुड़ानी निवासी तरुण उर्फ टीका, सिलारपुर निवासी मंजीत, खेड़ा मुरार निवासी रितेश, कुंभवास निवासी मनीष, पातुहेड़ा निवासी सुनील उर्फ सन्नी तथा जड़थल निवासी पवित्र और गौरव उर्फ गुल्लू शामिल हैं। मंजीत सिलारपुर, जिला खैरथल-तिजारा का निवासी है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में शुरू हुई ऑनलाइन भुगतान की सुविधा: अब QR कोड स्कैन कर मरीज दे सकेंगे OPD और लैब जांच का शुल्क

अब गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की पहचान गांव चिरहाड़ा निवासी आशीष और गांव आसलवास निवासी धर्मपाल उर्फ सतपाल व सौरव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में उनकी भूमिका, घटनाक्रम और अन्य आरोपियों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp