बुधवार, 4 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा: प्रेम प्रसंग के चलते टावर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा..Video

Written by: PK Chauhan

Published:

  धारूहेड़ा। शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बेस्टेक मॉल के नजदीक एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान कोटकासिम (राजस्थान) के गांव मसवासी निवासी नीरज के रूप में…


 

Advertisement

धारूहेड़ा। शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बेस्टेक मॉल के नजदीक एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान कोटकासिम (राजस्थान) के गांव मसवासी निवासी नीरज के रूप में हुई है, जो बावल की एक कंपनी में काम करता है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास भीड़ जमा हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पंप संचालक ने तुरंत थाना सेक्टर-6 पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।जांच में सामने आया कि नीरज का धारूहेड़ा की एक युवती से प्रेम संबंध है, जो मानेसर की कंपनी में कार्यरत है। शनिवार को नीरज युवती से मिलने मानेसर पहुंचा, लेकिन युवती ने मिलने से इंकार कर दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इसके बाद वह धारूहेड़ा लौटा और स्कूटी बेस्टेक मॉल के पास खड़ी कर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ते ही युवक बार-बार युवती का नाम लेता रहा और शादी करवाने के साथ-साथ एक लाख रुपये दिलाने की मांग करता रहा।

करीब तीन घंटे तक पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने की कोशिश की। आखिरकार काफी मशक्कत और समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। थाना प्रभारी संजय ने बताया कि युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। स्वजनों ने बताया कि नीरज मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं है और उसका व्यवहार कई दिनों से असामान्य है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp