मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

Delhi Weather: दिल्ली में पारा गिरने को तैयार, सर्द रातें और बढ़ेंगी, आने वाले दिनों में ठंड का कहर तेज होगा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी। इस वजह से सुबह और शाम की ठिठुरन में कुछ कमी महसूस हो रही थी। बीते 24…


Delhi Weather: दिल्ली में पारा गिरने को तैयार, सर्द रातें और बढ़ेंगी, आने वाले दिनों में ठंड का कहर तेज होगा
Delhi Weather: दिल्ली में पारा गिरने को तैयार, सर्द रातें और बढ़ेंगी, आने वाले दिनों में ठंड का कहर तेज होगा
Google News Follow us on Google

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी। इस वजह से सुबह और शाम की ठिठुरन में कुछ कमी महसूस हो रही थी। बीते 24 घंटों में राजधानी का अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है और ठंड का असर तेज होगा।

Advertisement

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार से दिल्ली में तापमान में गिरावट आएगी। आज राजधानी का न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह के समय 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड का एहसास और बढ़ेगा। फिलहाल शीतलहर को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन ठंड बढ़ने के आसार हैं।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 29 नवंबर तक सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। दोपहर में धूप निकलेगी और आसमान में हल्के बादल रहेंगे। रात के समय तापमान गिरकर 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे ठंडी रातें और भी सर्द लगेंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:जीनस इनोवेशन की सिरसा में डीलर मीट, 50 प्रमुख डीलर्स ने लिया हिस्सा

मंगलवार को न्यूनतम तापमान और नीचे गिरने की संभावना है। अनुमान है कि न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री के आसपास रहेगा। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में सुबह और रात की ठंड और बढ़ेगी।

वहीं, दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता भी चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 397 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। राजधानी के 39 में से 20 स्थानों पर AQI 400 से ऊपर दर्ज हुआ। रोहिणी और विवेक विहार में वायु प्रदूषण का स्तर 458 तक पहुंच गया। एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार से बुधवार तक दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:भिवाड़ी की फैक्ट्रियों का काला पानी फिर धारूहेड़ा में घुसा

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp