
धारूहेड़ा। राजपूत समाज धारूहेड़ा की ओर से मंगलवार, 20 अक्टूबर को सेक्टर-6 स्थित महाराणा प्रताप पार्क में दशहरा पर्व और शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम में धारूहेड़ा के साथ रेवाड़ी और बावल के राजपूत समाज के लोग भी शामिल होकर सामूहिक रूप से पर्व मनाएंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर करीब दस दिन पहले बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता कप्तान सिंह परमार और संजय सिंह रजावत ने की। इस दौरान दशहरा पर्व और शस्त्र पूजन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। राजपूत सभा के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर चरण सिंह ने प्रस्ताव रखा कि इस बार रेवाड़ी और बावल के राजपूत समाज को भी धारूहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल किया जाए, ताकि सभी मिलकर पर्व मना सकें। बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी थी।
इसी निर्णय के अनुसार 20 अक्टूबर को सेक्टर-6 स्थित महाराणा प्रताप पार्क में सामूहिक दशहरा पर्व और शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोग एक साथ एकत्र होकर दशहरा पर्व मनाएंगे और शस्त्र पूजन की परंपरा निभाएंगे।
ये भी पढ़ें:मानेसर में बनेगा 7 मंजिला नगर निगम कार्यालय, हर महीने बचेगा 25 लाख रुपये किराया
