मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

De-addiction campaign: रेवाड़ी पुलिस ने स्कूलों व गांवों में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

Written by: PK Chauhan

Published:

SP  Rewari   हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में जिला पुलिस युवाओं और आमजन को नशे से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य नशे की बुराइयों…


SP  Rewari   हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में जिला पुलिस युवाओं और आमजन को नशे से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य नशे की बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करना और नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम रोजाना डोर-टू-डोर जाकर लोगों से बातचीत कर रही है, नशा करने वालों की जानकारी जुटा रही है और उनकी काउंसलिंग करवाकर नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रही है।De-addiction campaign

Advertisement

बुधवार को नशा मुक्त टीम ने बीवीएन स्कूल गांव बालावास जमापुर, डीएन पब्लिक स्कूल गांव किशनगढ़ और गांव राजपुरा खालसा में छात्रों व ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान युवाओं को शिक्षा और खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया और सभी से नशा न करने की शपथ भी दिलवाई गई।De-addiction campaign

De-addiction campaign Rewari police conducted awareness programs in schools and villages

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि नशा जीवन को बर्बादी की ओर ले जाता है और इसके शिकार व्यक्ति के साथ पूरा परिवार प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि पुलिस अभियान से प्रेरित होकर कई युवा शिक्षा व खेलों की ओर बढ़ रहे हैं और कई नशा पीड़ितों ने इसे छोड़ने की पहल की है। पुलिस प्रशासन ने ऐसे युवाओं का इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा से जोड़ा है।

एसपी ने साफ कहा कि नशा बेचने वालों की जगह केवल जेल है और इस धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस के MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर साझा करें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। रेवाड़ी पुलिस प्रदेश में नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।De-addiction campaign

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp