मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

इन्वेस्टमेंट के नाम पर 3 लाख की साइबर ठगी, धारूहेड़ा निवासी युवक बना शिकार, पुलिस ने आरोपी दबोचा

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने इन्वेस्टमेंट और पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान…


धारूहेड़ा: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने इन्वेस्टमेंट और पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजली पुरा निवासी राज गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस इससे पहले इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी।

Advertisement

ऐसे हुआ था साइबर फ्रॉड

धारूहेड़ा की एक सोसायटी में रहने वाले सुरेश चंद्र जोशी ने शिकायत दी थी कि उन्होंने 26 दिसंबर 2024 को फेसबुक पर पार्ट टाइम जॉब का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए गए लिंक से वे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े, जहां कुछ छोटे टास्क पूरे करने पर उन्हें पैसे मिले। इसके बाद भरोसा दिलाकर उनसे 4500 रुपये इन्वेस्ट करने को कहा गया, जिसके बदले 6300 रुपये देने का वादा किया गया।

धीरे-धीरे आरोपियों ने उनसे कई बार राशि जमा कराई और कुल मिलाकर लगभग 3 लाख 11 हजार रुपये का साइबर फ्रॉड कर लिया। जब उनसे 3 लाख रुपये और मांगे गए, तब जाकर उन्हें ठगी का अहसास हुआ और मामला साइबर थाना रेवाड़ी में दर्ज कराया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी के दौरान 80 हजार रुपये आरोपी आसिम आफाक के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। आसिम आफाक, शाहजहांपुर के मोहल्ला मोहम्मद जई का रहने वाला है और उसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इस कड़ी में एक और आरोपी राज गुप्ता को भी पकड़ा गया है, जिसने आसिम आफाक का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था और इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp