बुधवार, 4 नवम्बर 2026

IGU Rewari में Drug Free Haryana पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

Written by: PK Chauhan

Published:

रेवाड़ी जिले के मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में सोमवार को “Drug Free Haryana” थीम पर अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी, युवा रेड क्रॉस,…


आईजीयू में नशा मुक्त हरियाणा पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
आईजीयू में नशा मुक्त हरियाणा पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी जिले के मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में सोमवार को “Drug Free Haryana” थीम पर अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी, युवा रेड क्रॉस, प्रबंधन विभाग और नशा मुक्त भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न कॉलेजों से आए छात्रों ने पोस्टर मेकिंग, भाषण, रील मेकिंग और नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।IGU Rewari

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. बीरेंद्र सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आदत जीवन को बर्बाद कर देती है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार आईजीयू को नशा मुक्त परिसर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।IGU Rewari

वहीं, मुख्य अतिथि डॉ. दीपक वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन रेवाड़ी ने कहा कि नशा विद्यार्थियों की शारीरिक और मानसिक वृद्धि के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने जानकारी दी कि सिविल अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य और एचआईवी/एड्स से संबंधित बीमारियों की निःशुल्क काउंसलिंग उपलब्ध है और जल्द ही नशा मुक्ति केंद्र भी खोला जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

आईजीयू में नशा मुक्त हरियाणा पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
आईजीयू में नशा मुक्त हरियाणा पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए जिनमें पोस्टर मेकिंग में दिव्या (यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज) प्रथम, निधि वर्मा (यदुवंशी डिग्री कॉलेज, महेंद्रगढ़) द्वितीय और सपना कुमारी (आईजीयू, एमबीए) तृतीय रही, जबकि प्रोत्साहन पुरस्कार तपरना (आईजीयू, एम.ए. हिंदी) को मिला। रील मेकिंग में रजत एवं टीम (आईजीयू) प्रथम, यदुवंशी कॉलेज महेंद्रगढ़ द्वितीय और यदुवंशी डिग्री कॉलेज नारनौल तृतीय स्थान पर रहे।

भाषण प्रतियोगिता में राहुल (यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल) प्रथम, राधिका (आईजीयू, एलएलबी) द्वितीय और रिंकी (आईजीयू, एम.ए. हिंदी) तृतीय स्थान पर रहीं। नुक्कड़ नाटक में यदुवंशी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ ने पहला और आईजीयू टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

कार्यक्रम का संचालन युवा रेड क्रॉस की कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. समृद्धि ने किया और विजेताओं को प्रोफेसर करण सिंह ने प्रमाणपत्र व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp