मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Breaking News: वैवाहिक परिचय सम्मेलन को लेकर रेवाड़ी में कमेटियां गठित

Written by: PK Chauhan

Published:

Breaking News: रेवाड़ी में पंजाबी समाज रेवाड़ी (रजिस्टर्ड) द्वारा पंजाबी भवन परिसर में आयोजित वैवाहिक परिचय सम्मेलन अपने आप में ऐतिहासिक रहा। अब तक के सबसे बड़े इस सम्मेलन में 2000 से…


वैवाहिक परिचय सम्मेलन को लेकर रेवाड़ी में कमेटियां गठित
वैवाहिक परिचय सम्मेलन को लेकर रेवाड़ी में कमेटियां गठित
Google News Follow us on Google

Breaking News: रेवाड़ी में पंजाबी समाज रेवाड़ी (रजिस्टर्ड) द्वारा पंजाबी भवन परिसर में आयोजित वैवाहिक परिचय सम्मेलन अपने आप में ऐतिहासिक रहा। अब तक के सबसे बड़े इस सम्मेलन में 2000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 500 से ज्यादा परिवारों ने प्रत्यक्ष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें से 350 से अधिक परिवारों ने विधिवत पंजीकरण कराकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। सम्मेलन में रेवाड़ी सहित पूरे हरियाणा से आए योग्य युवक-युवतियों और उनके परिजनों की गरिमामयी मौजूदगी देखने को मिली।

Advertisement

पंजाबी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट सचिन मलिक ने बताया कि यह आयोजन समाज को जोड़ने वाला, सुरक्षित और सुव्यवस्थित मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ऐसा पारदर्शी और संस्कारिक वातावरण उपलब्ध कराना था, जहां परिवार बिना किसी दबाव के आपसी संवाद कर सकें। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और सकारात्मक माहौल बना रहा।Breaking News

सम्मेलन के दौरान 200 से अधिक परिवारों के बीच आपसी मीटिंग्स और परिचय बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। कई परिवारों ने इसे भविष्य के रिश्तों के लिए एक भरोसेमंद और सकारात्मक पहल बताया। प्रतिभागियों और अतिथियों के लिए पंजाबी समाज की ओर से सुबह चाय-नाश्ते तथा दोपहर में लंच की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिसकी सभी ने सराहना की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। मीटिंग रूम व्यवस्था की जिम्मेदारी भीम गुलाटी, ओम प्रकाश खुराना, नरेश मेहंदिरत्ता, नरेश कालरा, शशि जुनेजा और प्रवीण गेरा ने संभाली। भोजन व्यवस्था मुरली मनोहर मंडल के सदस्यों द्वारा की गई, जिसमें शकन चंदना और ललित ग्रोवर का विशेष योगदान रहा।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

हेल्प डेस्क और रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी संजय गेरा, विशाल चक्रवर्ती और घनश्याम कथूरिया को सौंपी गई। फाइल वितरण व्यवस्था दौलत राम चुग, मोहन लाल तनेजा, डॉ. एस.सी. गेरा, दीपक वधावन, आर.सी. अरोड़ा, संदीप भयाना, रमेश बठला, वेद प्रकाश कथूरिया और ओम प्रकाश चुग ने संभाली। स्टेज संचालन पंजाबी समाज के सचिव नरेंद्र बत्रा के साथ अनिल मुखीजा, डॉ. नवीन अदलखा और पीयूष अरोड़ा ने किया।

पंजाबी समाज के सचिव नरेंद्र बत्रा ने बताया कि यह समाज द्वारा आयोजित पहला ऐसा वैवाहिक परिचय सम्मेलन था, जिसमें आयोजन को और अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए नाममात्र की रजिस्ट्रेशन फीस ली गई। अंत में अध्यक्ष एडवोकेट सचिन मलिक ने सभी कमेटी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी समाजहित में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।Breaking News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp