मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

CIA Dharuhera: को बड़ी सफलता, खाद-बीज विक्रेता मोहन हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Written by: PK Chauhan

Published:

CIA Dharuhera: ​हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव बहाला में खाद-बीज विक्रेता मोहन की गोली मारकर हत्या के मामले में सीआईए धारूहेड़ा टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…


CIA Dharuhera: ​हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव बहाला में खाद-बीज विक्रेता मोहन की गोली मारकर हत्या के मामले में सीआईए धारूहेड़ा टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला सोनीपत के गांव भटगांव निवासी प्रदीप उर्फ सुंडा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

Advertisement

दिसंबर में हुआ था मर्डर: यह वारदात 23 दिसंबर की शाम को हुई थी। मृतक मोहन के पुत्र दुष्यंत ने थाना कोसली में दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता गांव बहाला में मोहन ट्रेडर्स के नाम से खाद-बीज की दुकान चलाते थे। घटना वाले दिन उसके पिता दुकान के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक इंडेवर गाड़ी दुकान के पास चौराहे पर आकर रुकी। गाड़ी से उतरे दो युवक दवा खरीदने का बहाना बनाकर दुकान के अंदर घुस गए।CIA Dharuhera

हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज: दुष्यंत के अनुसार दुकान में घुसते ही एक युवक ने उसके पिता के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उसके पिता जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद दूसरे युवक ने भी उन पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल मोहन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुष्यंत ने अपनी शिकायत में हत्या के पीछे हिसार निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर पर शक जताया था। पुलिस ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

जांच के दौरान पुलिस ने हिसार के मोहब्बतपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह जेबीएस एग्रो कंपनी का एमडी है और मोहन उसकी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर था। कंपनी से विवाद के चलते मोहन ने डिस्ट्रीब्यूरशिप छोड़ दी थी और अपने नीचे काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी को लेकर वह लगातार दबाव बना रहा था। आरोपी के अनुसार इसी विवाद के चलते उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मोहन की हत्या की साजिश रची।

जयभगवान उर्फ सोनू है असली खिलाडी: सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने इस मामले में 12 जनवरी की रात को जिला सोनीपत के गांव पिनाना निवासी जयभगवान उर्फ सोनू महाल को गांव खरखड़ा से भटसाना के कच्चे रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान काबू किया था। पुलिस अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने की तैयारी में है। वहीं शनिवार को इस हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी प्रदीप उर्फ सुंडा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp