मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

चंडीगढ़: गुरुग्राम में 3-4 जुलाई को होगा शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन, हरियाणा की संस्कृति और सेवा भाव की झलकेगी अनूठी छवि

Written by: PK Chauhan

Published:

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि गुरुग्राम में पहली बार आयोजित होने जा रहा शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन न केवल प्रशासनिक दृष्टि से…


शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों का दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन मानेसर में, जानिए क्या है एजेंडा
शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों का दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन मानेसर में, जानिए क्या है एजेंडा
Google News Follow us on Google

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि गुरुग्राम में पहली बार आयोजित होने जा रहा शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आयोजन हरियाणा की सांस्कृतिक गरिमा और पारंपरिक मेहमाननवाज़ी को देशभर के प्रतिनिधियों तक पहुंचाने का एक अवसर भी है। उन्होंने शनिवार को गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि “अतिथि देवो भव:” की भावना को कार्यक्रम में पूर्ण रूप से दर्शाया जाएगा।

Advertisement

500 से अधिक प्रतिनिधियों की होगी सहभागिता

यह राष्ट्रीय सम्मेलन 3 और 4 जुलाई को मानेसर स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) में आयोजित होगा। इसमें देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में शहरी विकास, स्थानीय प्रशासन, नवाचार, सेवा वितरण और वित्तीय सुदृढ़ता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। उत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान और नगरीय चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक समाधान भी तलाशे जाएंगे।

हरियाणवी संस्कृति की होगी विशेष प्रस्तुति

सम्मेलन के पहले दिन हरियाणवी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश की लोक कला, संगीत और परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा के पारंपरिक व्यंजनों से युक्त विशेष भोज की भी व्यवस्था की गई है ताकि मेहमानों को प्रदेश के स्वाद और आतिथ्य का भरपूर अनुभव मिल सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

तैयारियां अंतिम चरण में

जिला उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि डेलिगेट्स के ठहरने, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और प्रचार-प्रसार सहित सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं और वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीसी ने कहा कि गुरुग्राम को एक आदर्श मेजबान शहर के रूप में प्रस्तुत करने के लिए प्रशासनिक टीम पूरी निष्ठा से जुटी है।

समीक्षा बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, मानेसर नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, डीसीपी मुख्यालय दीपक, डीसीपी अर्पित जैन, लोकसभा सचिवालय की निदेशक डॉ. जूबी अमर, विधानसभा सचिव डॉ. सतीश कुमार, एडीसी वत्सल वशिष्ठ, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक आर.एस. सांगवान सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आश्वस्त किया कि यह आयोजन न केवल गुरुग्राम की छवि को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा, बल्कि हरियाणा को नगरीय प्रशासन में नवाचार और सेवा भाव के एक मॉडल के रूप में भी स्थापित करेगा।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp