
जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग ने गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सोमवार को सानजरपुर रोड और नरसिंहपुरगढ़ी रोड पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों को पुलिस की मौजूदगी में तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई में लगभग 6 एकड़ भूमि पर बसाई गई कॉलोनियों का बुलडोजर से सफाया किया गया। कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग वहां से हटने लगे। Bulldozer Action in rewari
जानकारी के मुताबिक, सानजरपुर रोड पर करीब 4 एकड़ भूमि पर बनाई गई अवैध कॉलोनी में 12 डीपीसी, 4 चहारदीवारियां और कच्चे रास्तों का नेटवर्क ध्वस्त किया गया। वहीं, नरसिंहपुरगढ़ी रोड पर लगभग 2 एकड़ में विकसित हो रही कॉलोनी में 4 डीपीसी और 2 दीवारों को गिराया गया।
विभाग का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर अक्सर खाली जमीन पर प्लॉट काटकर बेच देते हैं, जिससे लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं और बाद में अवैध निर्माण पर प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ती है। Bulldozer Action in rewari
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की कि किसी भी नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्लॉट खरीदने से पहले विभागीय कार्यालय से कॉलोनी की वैधता की जांच अवश्य कर लें।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति के किए गए किसी भी प्रकार के निर्माण पर कार्रवाई होगी। समय-समय पर अभियान चलाकर अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को आर्थिक और कानूनी नुकसान से बचाया जा सके।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
