
Breaking News: पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर और मिस्टर इंडिया रह चुके वरिंदर सिंह घुम्मन का वीरवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वरिंदर घुम्मन हाल ही में कंधे में आई चोट के इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में गए थे।
इलाज के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस खबर से फिटनेस जगत और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक फैल गया है।Breaking News
मिस्टर इंडिया का खिताब जीता : वरिंदर सिंह घुम्मन को “आयरमैन ऑफ पंजाब” के नाम से जाना जाता था। उन्होंने बॉडी बिल्डिंग में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कीं।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
वर्ष 2009 में उन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था, जबकि मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वह दुनिया के पहले ऐसे प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर थे जिन्हें “शुद्ध शाकाहारी” होने के बावजूद IFBB Pro Card से सम्मानित किया गया था।
घुम्मन ने अपने करियर में सलमान खान जैसे सितारों के साथ फिल्मों में भी काम किया और भारतीय बॉडी बिल्डिंग को नई पहचान दिलाई। वर्ष 2011 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ग्रां प्रिक्स में भाग लेकर सफलता हासिल की थी।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले वरिंदर घुम्मन न सिर्फ फिटनेस के प्रतीक थे, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी बने। उनके निधन से भारतीय बॉडी बिल्डिंग जगत ने एक सच्चा चैंपियन खो दिया है।
