बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Breaking News: हरियाणा में तेल मिल मालिक की हत्या: पडोसी ही निकला हत्यारा

Written by: PK Chauhan

Published:

Breaking News: थाना कसौला पुलिस ने गांव बखापुर निवासी एक तेल मिल मालिक की हत्या के मामले में एक आरोपी को चंद घंटों में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।…


हरियाणा में तेल मिल मालिक की हत्या: पडोसी ही निकला हत्यारा
हरियाणा में तेल मिल मालिक की हत्या: पडोसी ही निकला हत्यारा
Google News Follow us on Google

Breaking News: थाना कसौला पुलिस ने गांव बखापुर निवासी एक तेल मिल मालिक की हत्या के मामले में एक आरोपी को चंद घंटों में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव बखापुर निवासी रवि उर्फ विक्की के रूप में हुई है।

Advertisement

डीएसपी क्राइम सुरेन्द्र श्योराण ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया की गत 23 सितम्बर को गांव बखापुर बस स्टेंड पर मंगलम ऑयल मील के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। Breaking News

मौके पर सीन ऑफ़ क्राइम टीम को बुलाया गया था। शव की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा करवाई गई तो शव की पहचान गांव बखापुर निवासी 70 वर्षीय रोशन लाल पुत्र मंगल राम के रूप में हुई थी। गांव बखापुर निवासी रतन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके ताऊ रोशन लाल को कोई संतान नहीं होने के कारण वह उसके पास ही रहता था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

गांव बखापुर बस स्टेंड पर उनकी मंगलम के नाम से एक ऑयल मील है। गत 22/23 सितम्बर की रात को उसका ताऊ रोशन लाल खाना खाने के बाद मील में सौया हुआ था। जिसकी किसी नाम पता ना मालूम व्यक्ति ने सर व मुंह पर चोटे मार कर हत्या कर दी है।

जिस पर पुलिस ने मृतक के भतीजे रतन सिंह के बयान पर थाना कसौला में हत्या का मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव बखापुर निवासी रवि उर्फ विक्की को वारदात के कुछ ही घंटो के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे मृतक का मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी रवि उर्फ विक्की ने बताया कि मृतक के परिवार से उनकी पुरानी रंजिश के चलते, उसने ईट से वार करके रोशन लाल की हत्या की थी तथा उसका मोबाईल फोन लेकर मौके से फरार हो गया था। Breaking News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp