मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Breaking News: भारतीय रेलवे में टिकट को लेकर बदला नियम, जानिए अब किनकी नहीं लगेगी टिकट

Written by: PK Chauhan

Published:

भारतीय रेलवे की ओर से समय समय पर बदलाव होते रहते है। एक बार फिर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को लेकर बच्चों की टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा परिवर्तन…


भारतीय रेलवे की ओर से समय समय पर बदलाव होते रहते है। एक बार फिर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को लेकर बच्चों की टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा परिवर्तन किया है। हाल ही किए गए बदलाव के चलते अब 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अब भी बिना टिकट यात्रा की अनुमति दी गई है।

Advertisement

रेलवे के अनुसार नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं, जिनका उद्देश्य छोटे बच्चों के साथ यात्रा को अधिक सरल और किफायती बनाना है। इसी को लेकर रेलवे ने टिकट बुकिंग के दौरान बच्चों की सही उम्र और जन्मतिथि दर्ज करने पर विशेष जोर दिया है। गलत जानकारी देने पर टिकट अमान्य माना जा सकता है और जांच के दौरान यात्रियों को जुर्माना भी लग सकता है।

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यात्रा के समय बच्चे का आयु प्रमाण पत्र—आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल आईडी—साथ रखना जरूरी है, जिसे टीटीई द्वारा मांगा जा सकता है।
5 से 12 साल के बच्चों के लिए रेलवे ने विशेष किराया नियम लागू किए हैं। यदि इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए ‘No Seat/No Berth (NOSB)’ विकल्प चुना जाता है और सीट की आवश्यकता नहीं है, तो आधे किराए पर टिकट जारी किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

रेलवे ने दोहराया कि बच्चों की उम्र से संबंधित सभी जानकारी सही दर्ज करना यात्रियों की जिम्मेदारी है और किसी भी त्रुटि की स्थिति में यात्रा के दौरान असुविधा तथा दंड का सामना करना पड़ सकता है। नए नियमों के लागू होने के बाद रेलवे को उम्मीद है कि परिवारों के लिए यात्रा अनुभव और बेहतर और सहज होगा।

इनका लगेगा पूरा किराया: बता दे कि रेलवे मे किसी भी यात्री की ओर से यदि सीट या बर्थ बुक की जाती है, तो बच्चे के लिए पूरा वयस्क किराया देना होगा। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि 12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को वयस्क माना जाएगा और उन पर सामान्य किराया ही लागू होगा।Breaking News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp