मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Breaking News: दिल्ली–रेवाड़ी सेक्शन पर लेट चल रहीं डेमू ट्रेनें, दैनिक रेल यात्री संघ ने अधिकारियों से की मुलाकात

Written by: PK Chauhan

Published:

Breaking News: दिल्ली–रेवाड़ी रूट पर डेमू पैसेंजर ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी मुद्दे को लेकर दैनिक रेल यात्री संघ…


Breaking News: दिल्ली–रेवाड़ी सेक्शन पर लेट चल रहीं डेमू ट्रेनें, दैनिक रेल यात्री संघ ने अधिकारियों से की मुलाकात
Haryana से गुजरने वाली ट्रेन सेवाएं फिर पटरी पर, रेलवे का बड़ा फैसला यात्रियों के लिए राहत
Google News Follow us on Google

Breaking News: दिल्ली–रेवाड़ी रूट पर डेमू पैसेंजर ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी मुद्दे को लेकर दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड के अध्यक्ष योगेंद्र चौहान ने बुधवार को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और ट्रेन संचालन समय सुधारने के लिए विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

Advertisement

चौहान ने बताया कि ट्रेन संख्या 74003 के लगातार लेट होने के कारण उससे आगे चलने वाली ट्रेन संख्या 74002 और 74001 भी समय से नहीं चल पा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को याद दिलाया कि इससे पहले भी रेलवे की ओर से 74003 को पुरानी दिल्ली स्टेशन से लगभग 20 मिनट पहले चलाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पाथ (रास्ता) उपलब्ध न होने के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका।Breaking News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

दिल्ली–रेवाड़ी सेक्शन पर लेट चल रहीं डेमू ट्रेनें, दैनिक रेल यात्री संघ ने अधिकारियों से की मुलाकात
दिल्ली–रेवाड़ी सेक्शन पर लेट चल रहीं डेमू ट्रेनें, दैनिक रेल यात्री संघ ने अधिकारियों से की मुलाकात

यात्रियों ने दोबारा रेलवे से मांग की है कि ट्रेन संख्या 74003 को पुरानी दिल्ली की बजाय सराय रोहिल्ला स्टेशन से संचालित किया जाए, ताकि समय की बचत हो सके और पूरे रूट पर ट्रेनें समय पर चलाई जा सकें। रेलवे अधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि ट्रेन को सराय रोहिल्ला से ट्रायल आधार पर चलाया जाएगा। यदि ट्रायल सफल रहा तो इसे स्थायी रूप से सराय रोहिल्ला स्टेशन से ही संचालित किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान मास्टर यतीन्द्र शर्मा, देवीलाल, रामजीवन, ललित मोहन, मुकेश कुमार, नवीन कुमार, सतीश कुमार, नीरज, नरेंद्र सिंह और यश कुमार सहित कई स्थानीय शिक्षक और यात्री भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp