मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Breaking News: हरियाणा में बच्चो की हुई मौज, सर्दियो की छुट्टियों इस दिन से होगी शुरू

Written by: PK Chauhan

Published:

Breaking News: हरियाणा में कड़ाके की सर्दी और लगातार घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों के…


Breaking News: हरियाणा में कड़ाके की सर्दी और लगातार घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस बार सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 10 जनवरी 2026 तक रखी जा सकती हैं। हालांकि फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है और सरकार की ओर से अंतिम निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।Breaking News

Advertisement

कोहरे से  परेशानी: बता दे कि इसका सीधा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। खासकर प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को ठंड और कोहरे में स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग स्तर पर छुट्टियों की अवधि को पहले शुरू करने और कुछ दिन बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है

नायब सिंह सैनी सरकार जल्द ही स्कूलों के लिए विंटर वेकेशन की घोषणा कर सकती है। क्योंकि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से ही ठंड ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता काफी कम हो रही है। इतना ही कोहरे के चलते वाहनों में टकराव की चांस ज्यादा रहते है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पिछले साल इस दिन तक थी छुट्टियां: बता दें कि हरियाणा में पिछले शैक्षणिक सत्र 2024-25 की बात करें तो हरियाणा में सरकारी और निजी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक सर्दियों की छुट्टियां घोषित की गई थीं। उस समय मौसम की स्थिति अपेक्षाकृत सामान्य थी, लेकिन इस बार ठंड और कोहरे की गंभीरता अधिक मानी जा रही है। इसी वजह से छुट्टियों की शुरुआत क्रिसमस के आसपास यानी 25 दिसंबर से किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

अभिभावकों की ओर से भी मांग उठ रही है कि छोटे बच्चों के लिए समय रहते छुट्टियों की घोषणा की जाए, ताकि वे अत्यधिक ठंड से बच सकें। जब तक आधिकारिक आदेश जारी नहीं होता, तब तक स्कूल सामान्य रूप से संचालित रहेंगे और मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की जा रही है।

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp