बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Crime News: डीयू की छात्रा का रेवाड़ी होटल में मिला शव, राजस्थान की थी रहने वाली

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana Crime News: हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली यूनिवसीटी की बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसके कमरे एक सुसाइड नोट भी बरामद…


डीयू की छात्रा का रेवाड़ी होटल में मिला शव, राजस्थान की थी रहने वाली
डीयू की छात्रा का रेवाड़ी होटल में मिला शव, राजस्थान की थी रहने वाली
Google News Follow us on Google

Haryana Crime News: हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली यूनिवसीटी की बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसके कमरे एक सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें लिखा है कि वह अपने भविष्य को लेकर परेशान थी । उसके नौकरी मिलेगी या नहीं।Haryana Crime News

Advertisement

 

पुंलिस ने बताया कि छात्रा का शव शहर थाना के सामने स्थित एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान राजस्थान के झुंझुनूं की रहने वाली निकिता (20) के तौर पर हुई है। वह BSC फाइल ईयर की स्टूडेंट थी। फिलहाल वह दिल्ली में किराए पर रह रही थी। Haryana crimeHaryana Crime News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मौके पर मिला सुसाईड नोट: होटल में मिले सुसाइउ नोट में लिखा हुआ है कि वह अपने भविष्य को लेकर परेशान थी और यह सोच नहीं पा रही थी कि आगे क्या करना है या नौकरी मिलेगी भी या नहीं। सुसाइड करने की सूचना राजस्थान से छात्रा के परिजन भी पहुंच गए है।

हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह नोट छात्रा ने खुद लिखा या किसी अन्य ने। प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज में छात्रा की फुटेज खंगाली जा रही है। होटल मालिक ने छात्रा ने 3 अक्टूबर का कमरा लिया था तथा आज 11 बजे इसे खाली करना था। जब वह बाहर नही आई तो कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो उसका शव पंखे से लटका मिला।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

राजस्थान की रहने वाली है छात्रा: पुलिस ने बताया की छात्रा राजस्थान के झुंझून की रहने वाली है तथा डीयू में बीएससी फाइनल ईयर में पढती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी से सामान्य अस्पताल के शव गृह मे रखवा दिया गया है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp