शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana में ITI पास युवाओं के लिए बड़ा सरप्राइज, अब सीधे प्लेसमेंट और नौकरी की गारंटी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana में ITI पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक बनाने की योजना बनाई है। इसके तहत पुरानी मशीनों और उपकरणों को नई और…


Haryana में ITI पास युवाओं के लिए बड़ा सरप्राइज, अब सीधे प्लेसमेंट और नौकरी की गारंटी
Haryana में ITI पास युवाओं के लिए बड़ा सरप्राइज, अब सीधे प्लेसमेंट और नौकरी की गारंटी
Google News Follow us on Google

Haryana में ITI पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक बनाने की योजना बनाई है। इसके तहत पुरानी मशीनों और उपकरणों को नई और आधुनिक मशीनों से बदलने के लिए बजट मंजूर किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी पढ़ाई पूरी करने के बाद उद्योगों में आसानी से प्लेसमेंट पा सकें।

Advertisement

सरकार ने केवल मशीनरी ही नहीं बल्कि पुरानी और जर्जर बिल्डिंगों को भी नए सिरे से बनाने की योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री ने मशीनरी और उपकरणों के लिए 90 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इससे ITI में शिक्षा और प्रशिक्षण दोनों के स्तर को उच्च बनाने में मदद मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, उद्योगपति अपने हिसाब के योग्य युवाओं को ITI से चुन सकें, इसके लिए सोनीपत की दो ITI (मारुति) और कुरुक्षेत्र की एक ITI (जिंदल ग्रुप) को गोद लिया गया है। यह कदम उद्योग और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच सीधा जुड़ाव सुनिश्चित करेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं

हरियाणा के युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम ने सभी ITI में नए पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। ये पाठ्यक्रम बाजार की जरूरत और उद्योगों की मांग के अनुसार होंगे। इससे छात्रों को न केवल प्रशिक्षण मिलेगा बल्कि बेहतर रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

विभाग ने मशीनों और उपकरणों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया हाई पावर परचेज कमेटी के माध्यम से पूरी की जाएगी। पुरानी मशीनों को इसलिए बदला जा रहा है क्योंकि इनमें प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के बाद छात्रों को प्लेसमेंट में परेशानी आ रही थी।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दो सेवानिवृत BDPO पर ₹50 हजार जुर्माना, पेंशन से देनी होगी राशि

इसके साथ ही ITI के भवनों की पुरानी और जर्जर हो चुकी बिल्डिंगों को नए सिरे से बनाने का काम भी चल रहा है। इसके लिए पूरे प्रदेश में सर्वे किया जा रहा है ताकि सभी संस्थानों में सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस योजना से न सिर्फ ITI के विद्यार्थियों की कौशल क्षमता बढ़ेगी, बल्कि उद्योगों के लिए योग्य और प्रशिक्षित युवा तैयार होंगे। हरियाणा सरकार का यह कदम युवाओं के रोजगार और उद्योगों की मांग को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

इस पहल से ITI छात्र अब आधुनिक मशीनरी में प्रशिक्षित होंगे, उनकी प्लेसमेंट संभावनाएं बढ़ेंगी और राज्य के उद्योगों को भी योग्य युवाओं का लाभ मिलेगा। यह योजना हरियाणा के लिए कौशल विकास और रोजगार सुनिश्चित करने वाला एक बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दिसंबर में मसानी बैराज पर होगा धरना, रणनीति तैयार

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp