मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Gurugram University के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत, Rapido बाइक राइड पर मिल रही 25% छूट, जानें कैसे उठाएं फायदा

Written by: सुनील कुमार

Published:

यह खबर गुरुग्राम के स्टूडेंट्स के लिए खुशी की है. Gurugram University ने अपने छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Rapido के साथ साझेदारी की…


Gurugram University के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत, Rapido बाइक राइड पर मिल रही 25% छूट, जानें कैसे उठाएं फायदा
Gurugram University के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत, Rapido बाइक राइड पर मिल रही 25% छूट, जानें कैसे उठाएं फायदा
Google News Follow us on Google

यह खबर गुरुग्राम के स्टूडेंट्स के लिए खुशी की है. Gurugram University ने अपने छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Rapido के साथ साझेदारी की है. इससे छात्र आसानी से और कम खर्च में दिल्ली-NCR के किसी भी स्थान तक सफर कर सकेंगे.

Advertisement

यूनिवर्सिटी के सभी स्टूडेंट्स अब Rapido की बाइक सेवा का उपयोग करके 25 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ उठा सकेंगे. यानी राइड का किराया सामान्य से कम लगेगा. यह छूट छात्रों के लिए सफर को और आसान और सस्ता बना देगी.

छात्रों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे. सबसे पहले Rapido की ओर से दिए गए QR कोड को स्कैन करना होगा. इसके बाद यूनिवर्सिटी का आई-कार्ड अपलोड करना होगा. इसे करने के बाद छात्र को एक प्रोमो कोड मिलेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

जब भी छात्र राइड बुक करेंगे, प्रोमो कोड दर्ज करना होगा. भुगतान के समय यह कोड स्वतः 25 प्रतिशत की छूट लागू कर देगा. यह प्रक्रिया छात्रों के लिए सरल और सीधे तरीके से छूट का लाभ लेने का अवसर देती है.

इस अवसर पर गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. संजय कौशिक, Rapido हेड सर्विसेज बाइक्स दिल्ली एनसीआर अमन शर्मा, मैनेजर शेखर और ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. अमन वशिष्ठ समेत कई अन्य लेक्चरर्स मौजूद रहे. सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे छात्रों के लिए उपयोगी बताया.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp