बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana में गरीबों के लिए बड़ा मौका! सोनीपत में सिर्फ़ 1.5 लाख में मिलेंगे फ्लैट, जानें बुकिंग की आखिरी तारीख

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana के सोनीपत जिले में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अब फ्लैट मिलेंगे। इसके लिए 13…


Haryana में गरीबों के लिए बड़ा मौका! सोनीपत में सिर्फ़ 1.5 लाख में मिलेंगे फ्लैट, जानें बुकिंग की आखिरी तारीख
Haryana में गरीबों के लिए बड़ा मौका! सोनीपत में सिर्फ़ 1.5 लाख में मिलेंगे फ्लैट, जानें बुकिंग की आखिरी तारीख
Google News Follow us on Google

Haryana के सोनीपत जिले में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अब फ्लैट मिलेंगे। इसके लिए 13 सितंबर तक ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। यह योजना उन परिवारों के लिए है जिनका खुद का घर नहीं है।

Advertisement

एडीसी लक्षित सरीन ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के 5130 लाभार्थियों में से 2731 ने पोर्टल पर सर्वे फार्म अपलोड किए थे। जांच के बाद 1461 लाभार्थी पात्र पाए गए। इन्हें ऑनलाइन पोर्टल hfa.haryana.gov.in पर जाकर फ्लैट बुक करने का मौका दिया गया है।

बुकिंग और ड्रा प्रक्रिया

फ्लैट बुकिंग के लिए प्रत्येक लाभार्थी को 10 हजार रुपये संबंधित बैंक में जमा कराने होंगे। इसके बाद ड्रा के जरिए 1461 पात्र लाभार्थियों में से 538 लोगों को फ्लैट दिए जाएंगे। अगर किसी को फ्लैट नहीं मिलता तो उसकी जमा राशि वापस कर दी जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इन जगहों पर मिलेंगे फ्लैट

लाभार्थियों के लिए अलग-अलग जगहों पर फ्लैट तैयार किए गए हैं। इनमें सेक्टर 27 स्थित पार्कर इंफ्रा के 137 फ्लैट, सेक्टर 8 में आकर्षक रिलेट्स के 102 फ्लैट, सेक्टर 61 में परदेसी डेवलपर्स के 124 फ्लैट, सेक्टर 10 में रेलवे वेल्फेयर ऑर्गेनाइजेशन के 117 फ्लैट और जेबीबी एवरेस्ट बिल्डिटेक के 58 फ्लैट शामिल हैं।

कम कीमत में घर का सपना पूरा

इन फ्लैट्स का एरिया 200 वर्ग फुट होगा और अधिकतम रेट डेढ़ लाख रुपये तय किया गया है। यह योजना गरीब परिवारों के लिए बहुत बड़ी राहत है क्योंकि कम कीमत में उन्हें अपने घर का सपना पूरा करने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर 0172-2585852 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp