मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Bhiwadi News: हरियाणा राजस्थान की यादगार बनी ये निशान यात्रा, जय श्री श्याम” के जयकारों से गूजा तावडू भिवाड़ी

Written by: PK Chauhan

Published:

Bhiwadi News: जय श्री श्याम जय श्री श्याम... श्री श्याम परिवार भिवाड़ी एवं गुडफेथ प्रॉपर्टीज के तत्वावधान में रविवार को यूआईटी सेक्टर-5 भिवाड़ी से तावडू स्थित श्याम मंदिर तक 3131 फुट लंबी…


Bhiwadi News: जय श्री श्याम जय श्री श्याम… श्री श्याम परिवार भिवाड़ी एवं गुडफेथ प्रॉपर्टीज के तत्वावधान में रविवार को यूआईटी सेक्टर-5 भिवाड़ी से तावडू स्थित श्याम मंदिर तक 3131 फुट लंबी भव्य निशान पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः आचार्य नरेश शास्त्री द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात किया गया। Bhiwadi News

Advertisement

जगह जगह स्वागत: निशान पदयात्रा यूआईटी सेक्टर-5 से प्रारंभ होकर हेतराम चौक, मंशा चौक, भिवाड़ी मोड़, समतल चौक, फूलबाग, खोरी बैरियर, खोरी कला, निजामपुर सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए तावडू स्थित श्याम मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।Bhiwadi News

पदयात्रा में सैकड़ों श्याम भक्त भजनों की मधुर धुनों पर नाचते-गाते हुए विशाल ध्वजा के साथ पैदल चले। “जय श्री श्याम” के जयकारों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

ये हुए शामिल: इस धार्मिक आयोजन में भिवाड़ी के साथ-साथ धारूहेड़ा, टपूकड़ा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लिया। आयोजक जगपाल सिंह एवं इंद्रजीत सिंह मोनू ने बताया कि इस पदयात्रा का उद्देश्य श्रद्धा, सेवा और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना है।

विशाल भंडारे का आयोजन: श्याम मंदिर तावडू पहुंचने पर श्री श्याम सरकार मित्र मंडल एवं स्थानीय श्याम प्रेमियों द्वारा निशान पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के समापन के उपरांत तावडू के एक निजी स्कूल परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp