बुधवार, 4 नवम्बर 2026

सावधान ! PPP में जोडा जा रहा है ये डाटा, एक क्लिक पर खुलगी सारी जन्मपत्री-PPP Update

Written by: PK Chauhan

Published:

PPP Update: हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को और व्यापक बनाने का फैसला किया है। इस योजना की हाल ही में उच्च स्तर पर समीक्षा की गई, जिसके बाद इसमें…


PPP Update: हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को और व्यापक बनाने का फैसला किया है। इस योजना की हाल ही में उच्च स्तर पर समीक्षा की गई, जिसके बाद इसमें नए प्रावधान शामिल करने की तैयारी शुरू हो गई है।

Advertisement

 

पीपीपी कार्यक्रम के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने बताया कि अब परिवार पहचान पत्र में भूमि स्वामित्व रिकॉर्ड और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) से जुड़े वित्तीय डाटा को जोड़ा जाएगा।PPP Update

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

फिलहाल राज्य में 76 लाख से अधिक परिवार पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 40 लाख से ज्यादा परिवार बीपीएल श्रेणी के हैं। नए प्रावधानों के तहत पीपीपी से आईटीआर, बैंक अकाउंट, स्रोत पर कर कटौती (TDS) और अन्य वित्तीय लेनदेन की जानकारी भी जुड़ जाएगी।PPP Update

CBDT डेटाबेस को लिंक करने से अधिकारियों को फैमिली आईडी के आधार पर संबंधित परिवार की वित्तीय स्थिति की सही तस्वीर मिल सकेगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र और जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुंचे।PPP Update

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

वर्तमान में प्रत्येक परिवार पहचान पत्र केवल आधार और लाभार्थियों के मामले में एक ही बैंक खाते से जुड़ा है। सरकार ने दूसरे चरण में इस दायरे को बढ़ाकर अधिक दस्तावेज और विस्तृत डाटा शामिल करने का निर्णय लिया है।PPP Update

अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी और सही परिवारों तक सीधी मदद पहुंच सकेगी।PPP Update

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp