बुधवार, 4 नवम्बर 2026

NMMS Scholarship 2025 के लिए आवेदन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पाएं मासिक 1000 रुपये

Written by: सुनील कुमार

Published:

राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के तहत छात्रों को वित्तीय मदद देने के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। इस वर्ष ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर यानि…


NMMS Scholarship 2025 के लिए आवेदन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पाएं मासिक 1000 रुपये
NMMS Scholarship 2025 के लिए आवेदन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पाएं मासिक 1000 रुपये
Google News Follow us on Google

राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के तहत छात्रों को वित्तीय मदद देने के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। इस वर्ष ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर यानि आज से शुरू होंगे और 15 अक्टूबर तक चलेंगे। योग्य छात्र हरियाणा बोर्ड भिवानी (HBSE) और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे।

Advertisement

पात्रता और नियम

इस छात्रवृत्ति के लिए केवल सरकारी स्कूलों और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र पात्र होंगे। इसके अलावा, यह जरूरी है कि विद्यार्थी ने सातवीं कक्षा भी सरकारी या अनुदान प्राप्त स्कूल से ही पास की हो। पूरे प्रदेश से आवेदन प्राप्त होंगे और इनमें से कुल 2,337 छात्रों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन

छात्रवृत्ति पाने के लिए 30 नवंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता की जांच होगी। इसमें कुल 90 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। दूसरे चरण में सामान्य परीक्षा होगी, जिसमें 90 प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा का आयोजन हरियाणा के विभिन्न जिलों में किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

छात्रवृत्ति और लाभ

इस छात्रवृत्ति को पास करने वाले छात्र कक्षा नौवीं से बारहवीं तक हर महीने 1,000 रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त करेंगे। यह स्कॉलरशिप छात्रों के शैक्षणिक खर्चों में मदद करेगी और उन्हें पढ़ाई में उत्साहित करेगी।

इस योजना के माध्यम से योग्य और मेहनती छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय पर ऑनलाइन आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। यह छात्रवृत्ति शिक्षा में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp