अंबाला: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबाला की टीम ने शनिवार शाम थाना सढौरा के एएसआई पवन कुमार को थाने के अंदर ही 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।Haryana Police
कबूतरबाजी का मामला दर्ज: यह कार्रवाई अंबाला निवासी सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर की गई। मामले में थाने के प्रभारी अजय कुमार और उनके ड्राइवर संदीप की भी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।शिकायतकर्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके खिलाफ कबूतरबाजी का मामला दर्ज था, जिसमें उन्हें सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी थी।Haryana Police
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
इसके बावजूद एएसआई पवन कुमार ने नियमित जमानत प्रक्रिया के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। उन्होंने 10 हजार रुपये पहले और शेष 90 हजार रुपये बाद में देने की शर्त रखी, साथ ही धमकी दी कि रुपये न देने पर वह जांच में असहयोग का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कर देगा और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पावती भी नहीं देगा।
मौके पर दबोचा: एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर सुरेंद्र को 10 हजार रुपये देकर थाना भेजा। जैसे ही सुरेंद्र ने एएसआई को रकम सौंपी, टीम ने मौके पर छापा मारकर उन्हें पकड़ लिया। जांच में आरोपी की उंगलियां पानी में डुबोने पर रिश्वत की पुष्टि हुई।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
इसके अलावा, एएसआई की कार की तलाशी में भी 500-500 रुपये के कई नोट बरामद किए गए। अब मामले की विस्तृत जांच जारी है, जिसमें थाने के प्रभारी और ड्राइवर की भूमिका भी खंगाली जाएगी।

