मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Bhiwadi : मत्स्य विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के विरोध में ABVP का जोरदार प्रदर्शन

Written by: PK Chauhan

Published:

Bhiwadi: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बाबा मोहन राम किसान राजकीय महाविद्यालय इकाई ने शुक्रवार को मत्स्य विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा परिणामों में सामने आ रही लगातार अनियमितताओं के विरोध में जोरदार…


मत्स्य विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के विरोध में ABVP का जोरदार प्रदर्शन
मत्स्य विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के विरोध में ABVP का जोरदार प्रदर्शन
Google News Follow us on Google

Bhiwadi: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बाबा मोहन राम किसान राजकीय महाविद्यालय इकाई ने शुक्रवार को मत्स्य विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा परिणामों में सामने आ रही लगातार अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इनता ही विरोध जताते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुलपति को पूतला फूंका तथा आंदोलन की चेतावनी दी।Bhiwadi

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी नगर मंत्री अनूप यादव ने कहा कि बीकॉम और बीएससी के परिणाम में अधिकतम छात्रों को फेल करना बेहद चिंताजनक है। यह हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित करने वाला मुद्दा है, जिस पर विश्वविद्यालय को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। इकाई सचिव एकता ने बताया कि विश्वविद्यालय ने कल ही नया सिलेबस जारी किया है, जबकि अगले सप्ताह से आंतरिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। कई महत्वपूर्ण टॉपिक जो कक्षाओं में पढ़ाए गए थे, उन्हें सिलेबस से बाहर कर दिया गया है, जिसे छात्रों के प्रति मानसिक प्रताड़ना करार दिया गया।

आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही को गंभीर बताते हुए कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि परिणामों में भारी गड़बड़ियां छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और यह विश्वविद्यालय की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

नगर सह मंत्री रवि दायमा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि प्रवेश परीक्षा परिणामों की तत्काल पुनः जांच कर सभी त्रुटियों का समाधान किया जाए। साथ ही इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो एबीवीपी आंदोलन को और तेज करेगी और भिवाड़ी क्षेत्र के छात्रों के साथ विश्वविद्यालय की ओर कूच किया जाएगा।

ये रहे मौजूद: एबीएपी ने साफ किया कि संगठन छात्रों के अधिकारों और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। भविष्य में भी किसी भी अन्याय या अनियमितता के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में अंजलि, मोनिका, दिलीप, राहिल, हरिओम, निकिता, टीनू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।Bhiwadi

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp