मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

हरियाणा में आएगी नई यात्रा क्रांति, इस जिले में जल्द दौड़ेगी डबल डेकर और ओपन बसें

Written by: सुनील कुमार

Published:

हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी है. अंबाला छावनी में जल्द ही देश और विदेश के बड़े शहरों की तरह ओपन और डबल डेकर बसें शुरू होंगी. कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने…


हरियाणा में आएगी नई यात्रा क्रांति, इस जिले में जल्द दौड़ेगी डबल डेकर और ओपन बसें
हरियाणा में आएगी नई यात्रा क्रांति, इस जिले में जल्द दौड़ेगी डबल डेकर और ओपन बसें
Google News Follow us on Google

हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी है. अंबाला छावनी में जल्द ही देश और विदेश के बड़े शहरों की तरह ओपन और डबल डेकर बसें शुरू होंगी. कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी खुद दी है. इस पहल से लोगों की यात्रा आसान और सुविधाजनक होगी.

Advertisement

अनिल विज ने कहा कि किसी शहर की तरक्की इसी से होती है कि लोग उसे देखने बाहर आएं. उन्होंने बताया कि अंबाला छावनी में ओपन और डबल डेकर बसें चलाने की योजना बनाई गई है. ये बसें शहीद स्मारक, साइंस सेंटर, बैंक स्क्वेयर और रानी का तालाब होते हुए सुभाष पार्क तक पर्यटकों को घुमाएंगी.

इससे शहर की खूबसूरती देखने का बेहतर अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि सुभाष पार्क अब सिर्फ अंबाला ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में आकर्षण का केंद्र बन गया है. यहां आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

अनिल विज ने कमेटी के सदस्यों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में टॉय ट्रेन और हॉट एयर बैलून की सुविधा शुरू की जाए. इससे बच्चों और परिवारों के लिए पार्क और भी मनोरंजक बनेगा.

उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए. बस और नए मनोरंजन साधनों के शुरू होने से पार्क में आने वाले लोगों का अनुभव और बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp