बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Hisar Airport को लेकर बड़ा अपडेट, वीएफआर लाइसेंस मिला… जानें क्या है इसके फायदे

Written by: PK Chauhan

Published:

हिसार: महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को विजुअल फ्लाइट रूल्स (VFR) लाइसेंस का रिन्यूअल मिल गया है। यह मंजूरी छह माह के लिए दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, 12 सितंबर को जारी इस…


हिसार: महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को विजुअल फ्लाइट रूल्स (VFR) लाइसेंस का रिन्यूअल मिल गया है। यह मंजूरी छह माह के लिए दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, 12 सितंबर को जारी इस अनुमति से एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन जारी रहेगा। इससे पहले भी एयरपोर्ट पर केवल वीएफआर की ही अनुमति थी।Hisar Airport

Advertisement

एयरपोर्ट प्रशासन ने इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स (IFR) के लिए भी आवेदन किया हुआ है। अगर मंजूरी मिल जाती है तो एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग के साथ खराब मौसम में भी विमानों का संचालन संभव हो सकेगा।Hisar Airport

फिलहाल एयरपोर्ट पर मौजूद नेविगेशन सिस्टम इतने एडवांस नहीं हैं कि कम दृश्यता या प्रतिकूल मौसम की स्थिति में सुरक्षित उड़ान हो सके। इसी कारण कई बार उड़ानें रद्द करनी पड़ती हैं।Hisar Airport

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सामान्यत: हिसार एयरपोर्ट पर दृश्यता करीब 5500 मीटर रहती है, जबकि उड़ान भरने के लिए 2800 से 3500 मीटर दृश्यता की आवश्यकता होती है। हालांकि, खराब मौसम के दौरान यह चुनौती और बड़ी हो जाती है।

जानकारों के अनुसार, वीएफआर (Visual Flight Rules) में पायलट केवल साफ मौसम और दृश्य संकेतों के आधार पर उड़ान भर सकते हैं। इसके विपरीत, आईएफआर (Instrument Flight Rules) में पायलट उपकरणों की मदद से कम दृश्यता और रात के समय भी सुरक्षित उड़ान संचालित कर सकते हैं। ऐसे में IFR लाइसेंस मिलने से हिसार एयरपोर्ट का महत्व और बढ़ जाएगा और यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp