बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

नवरात्रि में यात्रियों की बल्ले-बल्ले, रेवाड़ी – महेंद्रगढ- भिवानी रूटों पर रेलवे ट्रेनों में बढाए कोच

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी: अक्टूबर माह में नवरात्रि के सीजन और बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने बडा फैसला लिया है। यात्रियों को बड़ी राहत देने के लिए हरियाणा के रेवाड़ी से गुजरने…


नवरात्रि में यात्रियों की बल्ले-बल्ले, रेवाड़ी - महेंद्रगढ- भिवानी रूटों पर रेलवे ट्रेनों में बढाए कोच
नवरात्रि में यात्रियों की बल्ले-बल्ले, रेवाड़ी - महेंद्रगढ- भिवानी रूटों पर रेलवे ट्रेनों में बढाए कोच
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: अक्टूबर माह में नवरात्रि के सीजन और बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने बडा फैसला लिया है। यात्रियों को बड़ी राहत देने के लिए हरियाणा के रेवाड़ी से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण रेलसेवाओं अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं। रेलवे के इस फैसले से अक्टूबर में बढ़ने वाली यात्री भीड़ से राह​त मिलेगी वहीं। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और भीड़ के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

जानिए किन गडियों में बढेगी डिब्बे: उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14714/14713 दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय रेलसेवा में सात अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक एक थर्ड एसी, एक द्वितीय शयनयान और एक साधारण श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा।

इसके अलावा मदार-रेवाड़ी-मदार (19617/19618), रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी (19620/19619), रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी (59633/59634) तथा रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी (19622/19621) रेलसेवाओं में एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पांच-पांच द्वितीय साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। इन रेलसेवाओं से फुलेरा लाइन के नारनौल, निजामपुर और अटेली सहित आसपास के यात्रियों को फायदा होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी: आज केवल इस किसानों का लिया जाएगा बाजरा, यहां पढें गांवों के नाम

वहीं भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी (14705/14706) रेलसेवा में दो अक्टूबर से एक नवंबर तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। क्योंकि इस रूट पर नवरात्रों में काफी भीउ होती है इसी लिए रेलवे ने यह निर्णय लिया हैं। बताया जा रहा है हर साल रेलवे यह निर्णय लेता है जो ​कि सराहनीय काम है।

 

ये भी पढ़ें:IGU Rewari की ओर से शूटिंग चैंपियनशिप में चयन के लिए ट्रायल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp