
रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी की अनाज मंडी में बाजरा बेचने वाले किसानों के लिए जरूरी न्यूज है। मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है आज केवल धारूहेड़ा के 12 गांवो के किसानो के ही बाजरा खरीद जाएगा। क्योकि हर गांव के किसानों के लिए शेड्यल बना दिया गया हैं। विभाग ने कहा अगर कोई किसान बाजरा लेकर आता है उनको टोकन नहीं दिया जाएगा।
जानिए क्यों है ये जरूरी: बता दे कि रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी द्वारा गांववाईज साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया है। अगर कोई बिना शेडयूल के मंडी आ गया तो उसे टोकन नहीं दिया जाएगा। इस व्यवस्था मंडी में किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने की गई है। मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि किसानों को अपनी फसल मंडी में लाने से पहले ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल पर बाजरे का वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा। बिना शेड्यूल और बिना वेरिफिकेशन के किसी भी किसान का गेट पास जारी नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी: आज केवल इस किसानों का लिया जाएगा बाजरा, यहां पढें गांवों के नाम
ये पढे गांव वाइज बाजरे की खरीद का शेड्यूल
- 05 अक्तूबर (सोमवार): धारूहेड़ा, खरखड़ा, मालपुरा, आलमगीरपुर, ढाकिया, मनेठी, पाडला, खोल, नांधा, बलवाड़ी, बावड़ और मुरादपुरी।
- 06 अक्तूबर (मंगलवार): आसांका, आसपुर, अकबरपुर, बाढ़जेठू, बालावास अहीर, बखापुर, बनीपुर, इब्राहिमपुर, मंगलेश्वर, पातुहेड़ा, आसलवास, बैरियावास व बैरली खुर्द।
- 07 अक्तूबर (बुधवार): जोनियावास, मालाहेड़ा, जड़थल, पंचगांव, आरसियाकी टप्पा, खटावली, मामड़िया ठेठर, चिता-डूंगरा, माजरा मुस्तल भालखी, भालखी, पाली, भाड़ावास व भगवानपुर।
- 08 अक्तूबर (गुरुवार): बालावास जमापुर, बालियार कलां, मीरपुर, बालियार खुर्द, काकोड़िया, जाट-भुरथल, गोकलगढ़, झाबुआ, बाघीज, बीड़ झाबुआ, सुबासेहड़ी, प्राणपुरा (बावल) व किशनपुर।
- 09 अक्तूबर (शुक्रवार): सुनारिया, दोहना, ततारपुर इस्तमुरार, असदपुर, नंदरामपुर बास, गोठड़ा टप्पा खोरी, नंगला मायन, मामड़िया अहीर, मामड़िया आसमपुर, कडु उर्फ भवानीपुर, रघुनाथपुर, रानोली, टीकला व पावटी।
10 अक्तूबर (शनिवार) को मिलेगा विशेष अवसर
मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि यदि निर्धारित शेड्यूल के दिन किसी किसान का बाजरा वेरिफिकेशन न होने या किसी अन्य तकनीकी कारण से फसल नहीं बिक पाती है, तो वह किसान अपना वेरिफिकेशन करवाकर 10 अक्तूबर (शनिवार) को मंडी में अपनी बाजरे की फसल बेच सकेगा।’
ये भी पढ़ें:IGU Rewari की ओर से शूटिंग चैंपियनशिप में चयन के लिए ट्रायल
