
Breaking News: धारूहेड़ा ब्लॉक समिति के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव देकर बुलाई गई बैठक आज स्थगित कर दी गई। मेंबरों का कहना है प्रशासन की मिलीभगत के चलते चेयरमेन दलबीर को बचाया जा रहा है। सुबह सुबह नोटिस लगाकर बैठक कैसिंल करना एक साजिश के तहत किया गया है।Breaking News
प्रेस नोट किया था जारी‘ जिला प्रशासन की ओर से प्रेस नोट जारी करके ब्लॉक समिति के मेंबरो को बुलाया गया था ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। सुबह एक पक्ष के मेंबर कार्यालय पहुंच गए। जबकि वहां पर प्रसासन ने बैठक स्थगित का नोटिस लगा दिया है।Breaking News

धारूहेड़ा ब्लॉक समिति के चेयरमैन बलबीर सिंह की कार्यशैली से असंतुष्ट : मामला यह है कि धारूहेड़ा ब्लॉक समिति के चेयरमैन Dalbeer सिंह की कार्यशैली से असंतुष्ट व रोषित 22 में से 16 समिति सदस्यों ने उन्हें चेयरमैन पद से हटाने के लिए एक अविश्वास प्रस्ताव 19 सितम्बर को रेवाड़ी आकर जिला उपायुक्त को दिया था।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
अविश्वास प्रस्ताव देने के बाद से ही ये सभी रेवाड़ी के लघु सचिवालय से कथित रूप से भारत भ्रमण पर निकल गए थे ताकि उनमें कोई टूट-फूट न हो और चेयरमैन को हटाने की कवायद सफल हो सके। क्योंकि दो तिहाई बहुमत से ही चेयरमैन को हटाया जा सकता है। चेयरमैन दलबीर सिंह को केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह व भाजपा समर्थक बताया जाता है।Rewari News
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
सुरक्षा की मांग: हालांकि कुछ मेंबरो का कहना है कि दलबीर को हटाने को लेकर कुछ मैंबरो को रेवाड़ी पहुचने पर रोकने की संभावना है। इसी को लेकर पुलिस सुरक्षा की मांग भी की गई थी।Breaking News
ये है विरोध में: बता दे इस अविश्वास प्रस्ताव में रीना, मनीषा यादव, राममेहर, रोहित कुमार, रजनी यादव, धीरज, अभिषेक शर्मा, नर्मदा, वेदप्रकाश, सुखीचन्द, ललिता, अंजलि गुप्ता, विकास व दो अन्य शामिल हैं।Rewari News
