बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana में आएंगी 450 नई बसें, गुरुग्राम में बस यात्रा होगी अब और भी आसान

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। राज्य को जल्द ही 450 नई बसें मिलने वाली हैं। इन बसों में सबसे ज्यादा बसें गुरुग्राम डिपो को…


Haryana में आएंगी 450 नई बसें, गुरुग्राम में बस यात्रा होगी अब और भी आसान
Haryana में आएंगी 450 नई बसें, गुरुग्राम में बस यात्रा होगी अब और भी आसान
Google News Follow us on Google

Haryana में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। राज्य को जल्द ही 450 नई बसें मिलने वाली हैं। इन बसों में सबसे ज्यादा बसें गुरुग्राम डिपो को मिलेंगी। नई बसों के आने के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा और बेहतर हो जाएगी।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण कार्य के बाद बसों की यह घोषणा की। हरियाणा को मिलने वाली 450 बसों में करीब 100 बसें सीधे गुरुग्राम डिपो को मिलेंगी। यह बसें पुराने और नए गुरुग्राम को जोड़ेंगी और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करेंगी।

मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि शहरी मंत्रालय की तरफ से पूरे देश में लगभग 10 हजार नई बसें शामिल की जाएंगी। इनमें से हरियाणा को कुल 450 बसें मिलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि मेट्रो स्टेशनों की कनेक्टिविटी के लिए बसों में एप आधारित सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और किराया भी मेट्रो कार्ड के माध्यम से दिया जा सकेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

नई बसों के आने के बाद यात्रियों को समय और धन की बचत होगी। इसके साथ ही, गुरुग्राम में नया बस टर्मिनल भी बनने जा रहा है। यह टर्मिनल जिले के सेक्टर 103 में तैयार होगा। इसके बनने के बाद 15 से ज्यादा सेक्टर के लोग अपने नजदीक से बस की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

इस परियोजना से न केवल बस सेवा में सुधार होगा, बल्कि लोगों के सफर का अनुभव भी अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। नए बस टर्मिनल और एप आधारित सुविधाओं के साथ गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन की गुणवत्ता और भरोसेमंद बन जाएगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp