मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: इन 5 जिलों में होगा मॉक ड्रिल, NDRF सहित कई एजेंसियां होगी शामिल

Written by: PK Chauhan

Published:

हरियाणा में आपदा प्रबंधन क्षमताओं के परीक्षण और सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार 1 अगस्त, 2025 को एक व्यापक मॉक ड्रिल "अभ्यास सुरक्षा चक्र" का आयोजन करने जा रही है। वित्त आयुक्त…


हरियाणा में आपदा प्रबंधन क्षमताओं के परीक्षण और सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार 1 अगस्त, 2025 को एक व्यापक मॉक ड्रिल “अभ्यास सुरक्षा चक्र” का आयोजन करने जा रही है। वित्त आयुक्त राजस्व डॉ. सुमिता मिश्रा ने जानकारी दी कि यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सहयोग से गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, नूंह और पलवल जिलों में एक साथ आयोजित किया जाएगा।Haryana News

Advertisement

यह पहल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लिए विशेष रूप से केंद्रित चार दिवसीय आपदा तैयारी कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भूकंप और औद्योगिक रासायनिक आपदाओं जैसी उच्च जोखिम की घटनाओं से निपटने की वास्तविक क्षमताओं का परीक्षण करना है। इस अभ्यास में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के 18 जिले, साथ ही भारतीय सेना की पश्चिमी कमान और दिल्ली क्षेत्र मुख्यालय भी भाग लेंगे।Haryana News

डॉ. मिश्रा ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य केवल आपातकालीन प्रतिक्रिया का परीक्षण नहीं, बल्कि विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, मौजूदा योजनाओं की उपयोगिता, संसाधन अंतराल की पहचान और स्थानीय स्तर पर समुदायों की भागीदारी को भी परखना है। उन्होंने कहा कि यह पहल हरियाणा के लिए आपदा प्रबंधन में एक नया मानक स्थापित करेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस अभ्यास के अंतर्गत 30 जुलाई को मानेकशॉ सेंटर समेत कई स्तरों पर टेबल-टॉप एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी, जहां वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न आपदा परिदृश्यों पर चर्चा करेंगे और कार्य योजनाएं तैयार करेंगे। 1 अगस्त को सुबह 9:00 बजे सायरन के साथ सभी जिलों में एक साथ फुल स्केल मॉक ड्रिल की शुरुआत होगी, जिसमें स्कूल, सरकारी भवन, आवासीय क्षेत्र, अस्पताल और औद्योगिक क्षेत्र जैसी पांच अलग-अलग लोकेशनों पर लाइव सिमुलेशन होंगे।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि सभी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (DDMA) को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने आपातकालीन संचालन केंद्रों (EOC) को सक्रिय करें, मॉक ड्रिल से पहले व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाएं और स्वयंसेवी संगठनों व स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करें। अभ्यास के दौरान सभी बचाव कार्य एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अग्निशमन सेवाओं की प्रशिक्षित टीमें करेंगी, जिससे नागरिकों की सुरक्षा बनी रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

अभ्यास के बाद एक राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जिसमें अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत फीडबैक और मूल्यांकन के आधार पर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह अभ्यास प्रधानमंत्री के निर्देश पर देश भर में चलाए जा रहे बहु-राज्यीय आपदा तैयारी अभियान का हिस्सा है और NCR क्षेत्र में इस तरह का पहला समन्वित प्रयास है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp